Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?

Prakash Raj Religion: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर खलनायक, बॉलीवुड के 'सिंघम' का 'जयकांत शिकरे' और 'वांटेड' का 'गनी भाई' आपको याद ही होगा। यह सभी दमदार अभिनय मशहूर प्रकाश राज ने फिल्मों में बडी बेबाकी ने निभाए हैं।

खास बात यह है कि इनकी प्रोफेशनल लाइफ की तरह ही, पर्सनल जिंदगी भी काफी तरह तरह के रंगों से भरी हुई है। चाहे वह 4 बच्चों के पिता के रूप में हो, चाहे दो शादी, एक तलाक के मामले में हो। आइए जानते हैं आखिर खुद को नास्तिक बताने वाले प्रकाश राज कौन है? क्या है जाति? कौन हैं दो पत्नियां?

Prakash Raj Religion

Prakash Raj Caste: किस जाति से हैं प्रकाश राज?

प्रकाश राज खुद को किसी भी पारंपरिक जाति से नहीं जोड़ते। उनके पिता हिंदू थे (Tuluva बैकग्राउंड) और मां रोमन कैथोलिक थीं। इसी वजह से उनका पालन-पोषण एक मिक्स सांस्कृतिक वातावरण में हुआ। दिलचस्प बात ये है कि प्रकाश राज खुद को नास्तिक (Atheist) बताते हैं, इसलिए उन्होंने कभी भी अपनी जाति की पहचान सार्वजनिक नहीं की। नाम भी उन्होंने बदल लिया है। इनका असली नाम प्रकाश राय था, जिसे निर्देशक के. बालाचंदर ने 'प्रकाश राज' कर दिया ताकि वो सिर्फ कर्नाटक-तमिलनाडु तक सीमित न रहें, बल्कि पूरे देश का अभिनेता बन सकें।

prakash-raj-caste

Prakash Raj Love Story: प्रकाश राज की डुअल प्रेम कहानी

प्रकाश राज ने पहली शादी 1994 में ललिता कुमारी (Lalitha Kumari) से की, जो एक एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। इस शादी से उनके तीन बच्चे हुए, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा था। लेकिन 2004 में उनके बेटे सिधु की अचानक मौत ने पूरे परिवार को अंदर से तोड़ दिया। ये हादसा इतना बड़ा था कि धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं। आखिरकार 2009 में प्रकाश और ललिता कुमारी का तलाक हो गया। ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन हालात ऐसे बन चुके थे कि अलग होना ही बेहतर समझा गया। तलाक के बाद उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आया।

prakash-raj-caste

फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात पोनी वर्मा (Pony Verma) से हुई, जो एक जानी-मानी कोरियोग्राफर (Choreographer) हैं। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्यार में बदल गया।

कैसे हुई प्रकाश के बेटे की मौत?

दरअसल, सिधु की मौत प्रकाश की जिंदगी का सबसे दर्दनाक अध्याय है। बच्चा पतंग उड़ाते हुए एक फुट ऊंची मेज से गिर गया। उसके बाद कुछ महीनों तक दौरे पड़े और फिर वो चला गया। प्रकाश राज आज भी कहते हैं कि मैं उसकी सारी तस्वीरें हटा चुका हूं, लेकिन उसे कभी नहीं भूल सकता।

पहली पत्नी से आज भी जुड़े हैं प्रकाश

तलाक के वक्त उन्होंने अपनी बेटियों को बिठाकर सब कुछ समझाया। ललिता उन्हें जाने नहीं देना चाहती थीं, लेकिन फैसला हो गया। आज भी प्रकाश राज बेटियां और दोस्त ललिता के साथ जुड़े हुए हैं। उनका ऑफिस अभी भी ललिता के घर का कामकाज संभालता है।

Prakash Raj Wife Name: 12 साल छोटी लड़की से इश्क और दूसरी शादी

prakash-raj-caste

फिल्म की शूटिंग के दौरान पोनी से मुलाकात हुई। पोनी उनसे 12 साल छोटी हैं। धीरे-धीरे दोनों करीब आए। लेकिन प्रकाश राज ने कोई जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने अपनी मां और दोनों बेटियों से राय ली। पोनी को पहले परिवार से मिलवाया। बेटियों ने कहा कि बहुत बढ़िया पापा, आप आगे बढ़िए। प्रकाश राज पोनी के पिता से मिले, अपना तलाक बताया और आशीर्वाद लिया। 15 दिन की ऑस्ट्रेलिया शूटिंग के दौरान दोनों परिवारों को साथ समय बिताने का मौका दिया। फिर 24 अगस्त 2010 को शादी हो गई।

प्रकाश राज ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि पोनी मेरे जीवन में ताजगी भरी हवा की तरह आईं। 45 साल की उम्र में शादी की, वो रोमांस और संगीत लेकर आईं। अब मैं जवान महसूस करता हूं। उनकी ऊर्जा मुझे बहुत पसंद है। वो मेरी बड़ी बेटी पूजा की भी अच्छी दोस्त बन गई हैं।

Prakash Raj Kids: कितने बच्चों के पिता हैं प्रकाश राज?

prakash-raj-caste

4 बच्चों के पिता - लेकिन एक बेटे की मौत ने परिवार को हमेशा के लिए बदल दिया

प्रकाश राज कुल 4 बच्चों के पिता हैं।

  • पहली पत्नी से (3 बच्चे):
  • बेटियां - मेघना और पूजा
  • बेटा - सिधु (2004 में मात्र 5 साल की उम्र में निधन)
prakash-raj-caste

दूसरी पत्नी से (1 बच्चा):

  • बेटा - वेदांत (2015 में जन्म)

Prakash Raj Net Worth: प्रकाश राज कितने अमीर?

Prakash Raj ने 1 जनवरी 2019 (न्यू ईयर डे) पर राजनीति में आने का ऐलान किया था। बेंगलुरु सेंट्रल (कर्नाटक) से निर्दलीय 2019 लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे। लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पडा। यह उनकी औपचारिक राजनीतिक एंट्री मानी जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया (Twitter) पर लिखा था कि नई शुरुआत... ज्यादा जिम्मेदारी... मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा। यानी उन्होंने किसी पार्टी को जॉइन नहीं किया, बल्कि निर्दलीय रास्ता चुना। उन्होंने किसी संगठन या पार्टी बनाने के बजाय सीधे लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। यह कदम उन्हें एक्टिविस्ट से सीधे इलेक्टोरल पॉलिटिक्स में ले आया।

उन्होंने कई बार कहा कि वे संसद में 'जनता की आवाज' उठाना चाहते हैं। आज प्रकाश राज अभी भी 5 भाषाओं में काम करते हैं - बिना मैनेजर के। उनकी कुल संपत्ति चुनावी हलफनामे के मुताबिक ₹24 करोड़ से ज्यादा है (कुछ रिपोर्ट्स में ₹30-36 करोड़ तक)। लेकिन वो कहते हैं कि बड़ी फिल्म उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी छोटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+