Punjab Kings की जीत के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा का VIDEO VIRAL, किया PBKS की प्लानिंग का खुलासा
Shreyas Iyer Sister Shresta Iyer Video: पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपनी शानदार जीत के साथ आईपीएल 2026 के सीजन का धमाकेदार आगाज किया है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन, श्रेष्ठा अय्यर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जीत की खुशी में भांगड़ा करती नजर आ रही हैं।
श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर अपने जश्न का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मजबूत शुरुआत, और भी मजबूत इरादा। अब बस जीत पे फोकस।' फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने गुजरात को 162/6 के स्कोर पर रोक दिया। विजयकुमार वैशाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसन ने 1 विकेट हासिल किया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) ने संघर्ष किया।
जवाब में, पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के असली हीरो कूपर कॉनोली रहे, जिन्होंने नाबाद 72 रनों (44 गेंद) की तूफानी पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट लिए, लेकिन वे पंजाब को जीतने से नहीं रोक सके।
श्रेयस अय्यर की चोट पर अपडेट
मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को कलाई में चोट भी लगी, जब कॉनोली का एक तेज शॉट सीधे उनकी ओर आया। हालांकि, मैच के बाद अय्यर ने राहत की खबर देते हुए कहा कि, 'कलाई की स्थिति वैसी ही है जैसी पहले थी, मैं इसे नजर नहीं लगाना चाहता।' उन्होंने कॉनोली की तारीफ करते हुए कहा कि उनके शॉट्स देखना वाकई अद्भुत था।'












Click it and Unblock the Notifications