Crimea Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सेना का विमान क्रैश, सभी 29 सवारों की मौके पर ही मौत, अटैक या हादसा?
Crimea Plane Crash: रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच क्रीमिया से एक दुखद खबर आई है। बुधवार की सुबह रूसी सेना का एक An-26 ट्रांसपोर्ट विमान एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों (23 यात्री और 6 क्रू मेंबर) की मौत हो गई है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि की है। यह विमान काला सागर के पास उड़ान भर रहा था जब इसका संपर्क टूट गया और यह एक पहाड़ी इलाके में जा गिरा।

Russian An-26 Crash: कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, विमान पहाड़ी इलाके में एक ऊंची चट्टान से टकरा गया। लापता होने के कुछ ही समय बाद मलबे की पहचान कर ली गई थी। शुरुआती जांच और RIA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट बताती है कि यह हादसा किसी बाहरी हमले की वजह से नहीं, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। फिलहाल अधिकारियों ने हादसे की सटीक वजहों पर चुप्पी साध रखी है और विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।
क्या है An-26 विमान की खासियत?
An-26 विमान, जिसे नाटो (NATO) 'कर्ल' के नाम से बुलाता है, सोवियत काल का एक भरोसेमंद सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान है। इसे 1969 में डिजाइन किया गया था और यह अपने पीछे की तरफ लगे लोडिंग रैंप के लिए जाना जाता है, जिससे सामान और सैनिकों को उतारना आसान होता है। यह दो इंजनों वाला टर्बोप्रॉप विमान है। हालांकि, पुराना मॉडल होने के कारण हाल के वर्षों में इसकी सुरक्षा पर कई सवाल उठे हैं।
ये भी पढे़ं: भारत को जल्द मिलेगा चौथा S-400 मिसाइल सिस्टम, सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत, समझें दुश्मनों पर कैसे करेगा वार?
बढ़ते तनाव के बीच नई चिंता
यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई है जब रूस और यूक्रेन के बीच क्रीमिया को लेकर पहले से ही भारी विवाद चल रहा है। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर अपना अधिकार जमा लिया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भी विवादित माना जाता है। इस हादसे ने रूसी सैन्य ऑपरेशनों की सुरक्षा और उनके विमानों के रखरखाव पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब इस क्षेत्र में सेना बेहद सक्रिय है।
ये भी पढे़ं: US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला?
मिडिल ईस्ट युद्ध और वैश्विक असर
पूरी दुनिया की नजरें इस समय मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध पर टिकी हैं, जहां तनाव हर दिन बढ़ रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में रूस के एक सैन्य विमान का गिरना वैश्विक हलचल पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस इस समय कई मोर्चों पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है, और इस तरह के बड़े तकनीकी हादसों से उसकी सैन्य तैयारियों की साख पर बुरा असर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications