Ram Sutar Passes Away: स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने वाले राम सुतार का निधन, कहे जाते थे मूर्तिकला के जादूगर
Ram Sutar Death News: देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के अपने आवास में आखिरी सांस ली। सुतार ने ही दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाई थी। उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्म भूषण सम्मान से भी नवाजा था। सुतार ने सात दशक से ज्यादा लंबे करियर में देश की कई महत्वपूर्ण मूर्तियों का निर्माण किया था।
उनके बेटे अनिल सुतार ने गुरुवार को प्रेस के साथ पिता के निधन की जानकारी शेयर की है। प्रेस नोट में लिखा, 'बहुत दुख के साथ आपको यह बता रहे हैं कि मेरे पिता श्री राम वानजी सुतार का 17 दिसंबर की आधी रात को हमारे घर पर निधन हो गया।' महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंडुर गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे सुतार को बचपन से ही मूर्तिकला में रुचि थी।

Ram Sutar Passes Away: गांधी और शिवाजी की भी बनाई थी प्रतिमा
- राम सुतार देश के सबसे मशहूर मूर्तिकारों में से एक रहे थे। उन्होंने मुंबई के जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से पढ़ाई की थी और वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे।
- संसद परिसर में ध्यान मुद्रा में बैठे महात्मा गांधी और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मशहूर मूर्तियां उनकी बेहतरीन रचनाओं में से हैं।
यह भी पढ़ें: Statue of Unity Travel Itinerary: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाने का बना रहे हैं प्लान? चेक कर लें टाइमिंग और टिकट
- गुजरात का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार पटेल को सम्मान देती है। पीएम मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कला का जादूगर कहा था।
- राम सुतार जीवंत लगने वाली भंगिमाओं को मूर्तियों में कुशलता से साकार करते थे। उन्हें आधुनिक मूर्तिकारों में मूर्तिकला का जादूगर माना जाता था।
पीएम मोदी ने निधन पर जताया शोक
पीएम नरेंद्र मोदी ने मूर्तिकार सुतार के निधन पर शोक जताते हुए कहा, 'श्री राम सुतार जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। एक विलक्षण मूर्तिकार थे, जिनकी कला ने भारत को केवड़िया में स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी सहित कई ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्मारक दिए। उनकी कृतियां भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति के रूप में सराही जाती रहेंगी। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव को आने वाली पीढ़ियों के लिए अमर कर दिया है। उनकी रचनाएं कलाकारों और नागरिकों को प्रेरित करती रहेंगी। मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और उन सभी लोगों के साथ हैं, जो उनके असाधारण जीवन और कार्य से प्रभावित रहे।'
यह भी पढ़ें: PM Modi Ethiopia Visit: इथियोपिया की संसद को PM मोदी ने किया संबोधित, जानें भाषण की बड़ी बातें
Ram Sutar News: पीएम मोदी भी रहे थे कला के मुरीद
मूर्तिकार राम सुतार की कला के मुरीद देश-विदेश में लोग रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने के लिए उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि इन हाथों में जादू है, जिसने ऐसी साकार प्रतिमा बनाई है। उनके निधन पर देश की दिग्गज हस्तियों ने दुख जताया है। हाल ही में राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जो राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार है। पिछले कुछ सालों से वह उम्र संबंधी बीमारियों से परेशान चल रहे थे।
यह भी पढ़ें: भगवान राम की सबसे लंबी प्रतिमा तैयार, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, क्या है इस मूर्ति की खासियत?
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications