Shelly Kittleson Kidnapped: बीच सड़क से अमेरिकी पत्रकार का अपहरण, CCTV में कैद रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर

Shelly Kittleson kidnapped: बगदाद के शोर-शराबे वाले रास्तों पर उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दिनदहाड़े एक बेखौफ वारदात ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत को हिला कर रख दिया। इराक की राजधानी में मौजूद जानी-मानी अमेरिकी पत्रकार शैली किटल्सन का अज्ञात बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया है। बीच सड़क पर हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद से ही सुरक्षा गलियारों में हड़कंप मचा है।

इराकी गृह मंत्रालय के अनुसार, पुलिस ने भागते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन शैली का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस खौफनाक मंजर का CCTV फुटेज अब पूरी दुनिया के सामने है, जो इराक में पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Shelly Kittleson kidnapped

Baghdad journalist kidnapping: खतरे के बावजूद बगदाद क्यों पहुंचीं शैली?

रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रंप प्रशासन और खुफिया एजेंसियों ने उन्हें पहले ही आगाह किया था कि इराक की जमीन फिलहाल उनके लिए सुरक्षित नहीं है। लेकिन एक जांबाज रिपोर्टर की तरह, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना जमीनी हकीकत को दुनिया के सामने रखने का फैसला किया।

अब, जबकि वे लापता हैं, इराकी सुरक्षा एजेंसियां अपनी साख बचाने की जद्दोजहद में जुटी हैं। गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि चप्पे-चप्पे पर छापेमारी की जा रही है और खुफिया इनपुट्स के जरिए शैली तक पहुँचने के लिए हाई-लेवल सर्च ऑपरेशन जारी है। सवाल अब भी वही है-क्या जोखिम की यह चेतावनी शैली को इस संकट से बचा सकती थी?

who is Shelly Kittleson: कौन हैं अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट शैली किटल्सन?

शैली किटल्सन कोई साधारण पत्रकार नहीं हैं। वे एक स्वतंत्र (Freelance) पत्रकार हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मिडिल ईस्ट की रिपोर्टिंग को समर्पित कर दी है। उन्हें उनके बेहतरीन और साहसी काम के लिए कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं। शैली अक्सर उन इलाकों में जाकर रिपोर्ट करती हैं, जहां जाने से बड़े-बड़े पत्रकार डरते हैं। वे मुख्य रूप से Al-Monitor जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए इराक और सीरिया के युद्ध, भ्रष्टाचार और वहां की जटिल राजनीति पर लिखती रही हैं।

ये भी पढे़ं: Iran Vs America: अमेरिका के सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट का ईरान ने किया ऐसा हाल, देख कर ट्रंप का फट जाएगा कलेजा

आतंकी और अपराधी क्यों रहते थे उनसे खौफजदा?

शैली की रिपोर्टिंग का अंदाज बहुत बेबाक है। उन्होंने इराक में सक्रिय आतंकी गुटों, बड़े घोटालों और वहां के गृह युद्ध के असली चेहरों को दुनिया के सामने बेनकाब किया है। जानकारों का मानना है कि उनकी निडर पत्रकारिता की वजह से वे कई ताकतवर और कट्टरपंथी गुटों की आंखों में खटक रही थीं। यही कारण है कि उन्हें ऐसी पत्रकार माना जाता है जिनसे 'आतंकी डरते हैं', क्योंकि वे अपनी कलम और कैमरा के जरिए उनके काले कारनामों का पूरी दुनिया में पर्दाफाश करती आई हैं।

ये भी पढ़ें: USS Gerald Fire Incident: अमेरिकी नौसैनिकों ने फूंक डाला वॉरशिप? जंग से बचने की तरकीब या हादसा?- Video

American journalist Shelly Kittleson kidnapped: अब तक की जांच में क्या-क्या मिला?

इराकी सुरक्षा बलों ने बताया कि अपहरण के तुरंत बाद अपराधियों का पीछा किया गया। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से अपहरणकर्ताओं की गाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया और वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि शैली किटल्सन की लोकेशन का पता लगाया जा सके। फिलहाल किसी भी गुट ने इस किडनैपिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+