PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या?

PM Modi Meets Sonia Gandhi Viral Photo: अप्रैल 2026 भारत की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होने जा रहा है। केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं। इसी के साथ ही सियासी हलचल भी तेज हो गई है। सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं और जमीनी स्तर पर चुनावी कैंपेन ने रफ्तार पकड़ ली है।

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे। फोटो में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी दिख रहे हैं। कैप्शन में लिखा है कि 'आज नरेंद्र मोदी अपने विपक्षी दल के नेता से मिले।' लेकिन यह दावा 100% फर्जी है। तस्वीर पूरी तरह AI-जनरेटेड है। आइए Oneindia Hindi के फैक्ट चेक में गहराई से उतरे, और जानें कौन है अफवाह फैलाने वाला?

pm-modi-meets-sonia-gandhi-viral-photo

PM Modi Meets Sonia Gandhi Viral Photo Fact Check: कैसे पकड़ा गया डीपफेक?

  • Google का SynthID Detector: वायरल फोटो में SynthID वॉटरमार्क (AI सामग्री की पहचान का टूल) मिला। नीला रंग एआई-जनरेटेड हिस्से को हाइलाइट कर रहा है।
  • AI फैक्ट चेक टूल ने इसे 97.8% संभावना बताई कि फोटो Google के Gemini AI मॉडल से बनाई गई है।

असली हकीकत क्या है?

सोनिया गांधी 24-25 मार्च 2026 को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। मौसम बदलने और संक्रमण (संभावित पेट व यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) के कारण सेहत बिगड़ी थी। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है, एंटीबायोटिक्स चल रहे हैं और सेहत में सुधार हो रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन पीएम मोदी की कोई मुलाकात नहीं हुई।

किसने वायरल किया फोटो?

pm-modi-meets-sonia-gandhi-viral-photo
  • फेसबुक यूजर 'संपत देवी पाल' (लगभग 40,000 फॉलोअर्स) ने 30 मार्च को पोस्ट किया।
  • खुद को भाजपा तमिलनाडु प्रदेश सचिव बताने वाले के. अशोक (आध्यात्मिक एवं मंदिर विकास प्रभाग) ने X पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में मोदी की तारीफ की, लेकिन पोस्ट पर यूजर्स ने डीपफेक बताकर ट्रोल किया।

क्यों फैला यह वायरल पोस्ट? Bengal-Tamil Nadu Election 2026 में सियासी घमासान

2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। तीन बड़े राज्यों में सियासी पारा चढ़ा हुआ है:

राज्य मतदान की तारीख फेज मतगणना की डेट
केरल 9 अप्रैल 2026 सिंगल फेज 4 मई 2026
तमिलनाडु 23 अप्रैल 2026 सिंगल फेज 4 मई 2026
पश्चिम बंगाल 23 अप्रैल (152 सीटें) + 29 अप्रैल (142 सीटें) दो चरण 4 मई 2026
  • तमिलनाडु में DMK-Congress गठबंधन सत्ता में है।
  • बंगाल में TMC की ममता बनर्जी सरकार है।
  • दोनों जगह भाजपा विपक्ष में है और चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं।

ऐसे में फर्जी खबरें और AI फोटो राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल हो रही हैं।

PM मोदी और सोनिया गांधी के बीच अस्पताल में मुलाकात का दावा पूरी तरह गलत है। यह AI-जनरेटेड डीपफेक है जो चुनावी माहौल में अफवाह फैलाने के लिए बनाया गया। सोनिया गांधी की सेहत में सुधार हो रहा है और वे जल्द डिस्चार्ज हो सकती हैं।

Fact Check

दावा

चुनावी माहौल के बीच PM Modi सोनिया गांधी से अस्पताल में मिलने गए!

नतीजा

दावा 100% फर्जी है। तस्वीर पूरी तरह AI-जनरेटेड है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+