Preity Zinta ने जिस पर कभी लुटाए थे करोड़ों, उसी के OUT होने पर मनाया जश्न, गुजरात की टीम में छाई खामोशी!

IPL 2026 PBKS vs GT Preity Zinta: आईपीएल 2026 में सोमवार को गुजरात और पंजाब के बीच मुकाबले को देखने के लिए पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा स्टैंड में मौजूद थीं। इस मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जब गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शाहरुख खान का विकेट गिरा तो स्टैंड्स में बैठी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

शाहरुख खान के आउट होने पर मनाया जश्न (IPL 2026 PBKS vs GT)

क्रिकेट फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि साल 2021 की नीलामी में प्रीति जिंटा ने तमिलनाडु के इस धाकड़ बल्लेबाज (शाहरुख खान) पर 5.25 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। लंबे समय तक पंजाब का हिस्सा रहे शाहरुख अब गुजरात की जर्सी में हैं। जब विजयकुमार विशाक ने शाहरुख खान (6 गेंद पर 4 रन) को आउट किया तो प्रीति जिंटा का खिलखिलाता चेहरा और उनके फेमस डिंपल कैमरे में कैद हो गए।

Preity Zinta 1

पंजाब के गेंदबाजों ने दिखाया दमखम

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पारी की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर लगाम कसे रखी। मार्को यानसेन ने साई सुदर्शन (13) को आउट कर ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ी। युजवेंद्र चहल ने सेट हो चुके कप्तान शुभमन गिल (39) और जोस बटलर (38) को आउट कर गुजरात की कमर तोड़ दी। बटलर का कैच बाउंड्री पर बार्टलेट ने शानदार तरीके से लपका।

विजयकुमार विशाक ने ग्लेन फिलिप्स (25) और वाशिंगटन सुंदर (18) को चलता किया। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान का कीमती विकेट लेकर गुजरात को बड़े स्कोर से रोक दिया। गुजरात के लिए 162 का स्कोर इस पिच पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन शाहरुख खान और बटलर जैसे बड़े नामों का सस्ते में आउट होना उन्हें भारी पड़ सकता है।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबादा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुसाग्र

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजेंद्र चहल।

इम्पैक्ट सब: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+