Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज
Radhikaraje Gaekwad: बड़ौदा की महारानी और हिंदुस्तान की खूबसूरत महिलाओं में से एक राधिकाराजे गायकवाड़ इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं, वजह हैं उनका एक पुराना इंटरव्यू, जो कि वायरल हो गया है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि ये इंटरव्यू मशहूर सेलिब्रेटी शेफ अमृता रायचंद ने लिया था।
इस वीडियो में बेइंतहा सुंदर महारानी ने अपनी लाइफ जर्नी के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने अनुशासन में रहते हुए एक राजकुमारी होते हुए आम नागरिक की तरह स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की थी और उसके बाद जब वो समरजीत सिंह गायकवाड़ से शादी करके 25000 करोड़ के 'लक्ष्मी विलास पैलेस' पहुंचीं तो उनके जीवन में क्या परिवर्तन आया?

राधिकाराजे ने कहा कि 'उनकी शादी 23 साल में हुई थी औऱ ये एक अरेंज्ड मैरिज थी, मैं जब राजघराने पहुंचीं तो मुझे लगा था कि हर शाही परिवार की तरह यहां भी शायद कड़े नियम कानून होंगे लेकिन ऐसा नहीं था, मेरे पति समरजीत सिंह गायकवाड़ और उनका पूरा परिवार काफी खुले विचारों का और पढ़ा लिखा है। शादी के 15 दिन बाद ही मेरी ननद ने मुझसे कहा था कि अब सारे फंक्शन खत्म हो गए इसलिए अब तुम आराम से घर में सलवार कमीज पहन सकती हो।'
Radhikaraje Gaekwad News: 'समरजीत सिंह के लिए बेटा-बेटी सब बराबर'
राधिकाराजे ने कहा कि 'मैं दो बेटियों की मां हूं, मैं जिस परिवार से आई हूं वहां पर लड़के का काफी महत्व है, लोग उसे ही घर का उत्तराधिकारी मानते हैं लेकिन समरजीत सिंह गायकवाड़ और उसके परिवार के लोगों को लिए ये बात मायने ही नहीं रखती, उन्होंने कभी भी मुझसे लड़के की डिमांड नहीं की, मेरी सास ने भी कभी मुझसे इस बारे में नहीं पूछा और ना ही कहा कि तीसरा बच्चा करो।'
'हालांकि एक बार मैंने ही सोचा था तीसरे बच्चे के बारे में लेकिन समरजीत ने कहा कि बस हमें दो ही बच्चे करने हैं, लड़का -लड़की क्या होता है, अगर बच्चा स्वस्थ है तो सब बराबर है। राधिकाराजे ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे ऐसा पति और परिवार मिला।'

दो बेटियों की मां हैं Radhikaraje Gaekwad
आपको बता दें कि समरजीत सिंह गायकवाड़ और राधिरा राजे को शादी से दो बेटियां नारायणी राजे गायकवाड़ और पद्मजा राजे गायकवाड़ हैं। समरजीत सिंह गायकवाड़ वड़ोदरा के पूर्व शासक गायकवाड़वंश के हैं और एक शानदार क्रिकेटर भी रह चुके है।

उन्होंने रणजी मैच खेले हैं और गुजरात टीम को भी लीड कर चुके हैं, उनकी गिनती देश के सबसे अमीर क्रिकेटर के रूप में होती है। ये लोग जिस महल में रहते हैं उसका नाम है 'लक्ष्मी विलास पैलेस' है, जिसकी कीमत 25000 करोड़ है और इसमें 187 कमरे हैं।
कौन हैं महारानी Radhikaraje Gaekwad?
19 जुलाई 1978 वांकानेर के रणजीतसिंह झाला और उनकी पत्नी कल्पना कुमारी के यहां जन्मी राधिकाराजे ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में और बाद में अजमेर के मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से पूरी की। उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से भारतीय इतिहास में मास्टर्स किया है और पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने 'इंडियन एक्सप्रेस' में तीन साल तक एक पत्रकार के रूप में काम किया है।

रंजीत सिंह वांकानेर ने छोड़ा था राजसी ठाठ
राधिकाराजे के पिता डॉक्टर रंजीत सिंह वांकानेर भी शाही घराने से ताल्लुक रखते थे, वो आईएस ऑफिसर थे लेकिन उन्हें राजसी परिवार से कुछ लेना-देना नहीं था इसलिए राधिकाराजे गायकवाड़ का बचपन नार्मल परिवार के बच्चों की तरह ही बीता। वो देश की सबसे खूबसूरत क्वीन में गिनी जाती हैं और बहुत सारे सोशल वर्क से जुड़ी हुई हैं।
- Assam Chunav 2026: 85% बंपर वोटिंग ने बढ़ाई टेंशन, BJP हारेगी या बनाएगी इतिहास? आंकड़ों से समझिए पूरा खेल
- Asembly Election 2026 Voting: शाम 5 बजे तक असम में 84.42 और केरल में 75.01% वोटिंग
- Voting Percentage: असम, केरल और पुडुचेरी की 296 सीटों पर हुआ मतदान, कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
- Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप
- कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Riniki Bhuyan? कैसे करती हैं CM पति से भी ज्यादा कमाई, हिमंत सरमा से 12 गुना अमीर
-
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Mamata Banerjee: सैलरी-पेंशन का 1 भी रुपया नहीं लेती हैं, इकोनॉमी क्लास में चलने वाली CM कैसे चलाती हैं खर्चा?













Click it and Unblock the Notifications