Kunal Kamra: 'एकनाथ शिंदे से माफी नहीं मांगूंगा', कौन हैं कुणाल कामरा? क्यों मचा है बवाल?
Kunal Kamra: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चित हो गए है वजह है उनका वो बयान जो कि उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति के सामने दिया है। दरअसल उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उन पर गाये गए विवादित गाने के लिए स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (37) ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।
कामरा ने समिति से कहा कि 'मैंने कुछ गलत नहीं किया है इसलिए सिर्फ दिखावे के लिए माफी नहीं मागेंगे।' इसके बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'आदरणीय सर, हो सकता है कि बातचीत में कोई गलतफहमी हुई हो, लेकिन मुझे आज शाम हुई मेरी जिरह के आखिरी 3 सवाल जिस तरह याद हैं, वो मैं यहां पर बता रहा हूं।'

- क्या आपको कोई पछतावा है? - नहीं।
- क्या आपने जो कहा, उसके लिए आपको खेद है? - नहीं।
- अगर आप बिना शर्त माफी मांग लेते हैं, तो इस मामले को अलग नज़रिए से देखा जाएगा? - नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि वह माफी सच्ची नहीं होगी। साथ ही, इससे दूसरे कलाकारों और उनकी आज़ादी के लिए एक बहुत ही गलत मिसाल कायम होगी।'
Kunal Kamra ने शेयर किया MLC प्रसाद लाड का वीडियो
अपनी पोस्ट में कामरा ने BJP MLC प्रसाद लाड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि 'आज कुणाल कामरा की तीसरी या चौथी सुनवाई थी। आज हमें उनका बयान दर्ज करना था। इस मामले में, प्रवीण दारेकर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आज उनसे जिरह करने का समय था। कुणाल कामरा और प्रवीण दारेकर से जिरह की गई।'
Kunal Kamra से पूछे गए 24 सवाल
'कुणाल कामरा से 24 सवाल पूछे गए। जिनमें उन्होंने अपनी गलतियों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने संविधान के अधिकारों के बारे में पूछने की कोशिश की। उन्होंने विशेषाधिकार समिति के अधिकारों के बारे में पूछने की कोशिश की, समिति ने कामरा को सूचित किया कि बिना शर्त माफी से मामले पर भिन्न ढंग से विचार हो सकता है; उनके वकील ने लिखित जवाब देने की बात कही।'
कौन हैं Kunal Kamra?
3 अक्टूबर 1988 को मुंबई में जन्मे कुणाल कामरा एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन और राजनीतिक व्यंग्यकार हैं। कामरा का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ। उन्होंने कॉमर्स में डिग्री हासिल करने के लिए जय हिंद कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने दूसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी और प्रसून पांडे के ऐड फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस 'कोर्कोइस फ़िल्म्स' में प्रोडक्शन असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू कर दिया, जहाँ उन्होंने ग्यारह साल काम किया।

विवादों से है कुणाल कामरा का चोली-दामन का साथ
उन्होंने 2013 में मुंबई के कैनवस लाफ़ क्लब में एक शो के साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर परफ़ॉर्म करना शुरू किया। 2017 में रामित वर्मा के साथ अपना खुद के नाम वाला टॉक-शो 'Shut Up Ya Kunal' शुरू किया। 1 मार्च 2017 को, उन्होंने YouTube पर 'Patriotism and the Government' नाम से एक कॉमेडी वीडियो रिलीज़ किया, जिसमें उन्होंने भारतीय नोटबंदी, सरकार और सेना के प्रति भारतीयों के रवैये का मज़ाक उड़ाया था, जिसकी वजह से वो विवादों में आ गए थे लेकिन उन्होंने अपने वीडियो बनाने बंद नहीं किए।
क्या है एकनाथ शिंदे के नाम पर बरपा विवाद?
गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई के खार इलाके में स्थित यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में हुए एक स्टैंड-अप शो के दौरान कामरा ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए एक पैरोडी गीत गाया था जिसमें उन्होंने वर्ष 2022 में शिवसेना के विभाजन और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली मूल शिवसेना से एकनाथ शिंदे गुट की बगावत पर तंज कसते हुए गद्दार तक कह दिया था। कामरा ने कहा था कि इसी बगावत के चलते महाराष्ट्र की तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी और भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने थे। कुणाल का विवादित वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

अभिव्यक्ति की आज़ादी बनाम राजनीतिक संवेदनशीलता
इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। शिंदे समर्थकों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, यहां तक कि जिस कॉमेडी क्लब में शो हुआ था, वहां तोड़फोड़ भी हुई थी। कामरा का कहना है कि 'उनका बयान एक व्यंग्य (satire) था और यह उनके पेशे का हिस्सा है। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में बताया। दूसरी ओर, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न केवल एक नेता बल्कि विधायिका की गरिमा भी प्रभावित होती है।'












Click it and Unblock the Notifications