Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?
Bihar New CM Manthan: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मंथन शुरू हो गया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद सत्ता परिवर्तन की घड़ी आ चुकी है। अब सवाल ये है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? बीजेपी ने इसकी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी। 10 अप्रैल 2026 को दिल्ली में पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्रेयसी सिंह समेत कई बड़े नेताओं को तलब किया गया है।

दिल्ली में क्या चल रहा है?
बीजेपी आलाकमान (अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन नवीन) बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला करने वाले हैं। बैठक में बिहार बीजेपी की कोर टीम शामिल होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सम्राट चौधरी को नए CM के सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनके साथ श्रेयसी सिंह को भी बुलावा भेजा जाना बड़ा संकेत है। क्या बीजेपी कोई सरप्राइज दे सकती है?
Nitish Kumar का प्लान तैयार?
जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार पहले ही दिल्ली रवाना हो चुके हैं। 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। पटना लौटने के बाद वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
माना जा रहा है कि:
- 13-14 अप्रैल: नीतीश इस्तीफा देंगे
- 15 अप्रैल: नई सरकार का गठन और शपथ ग्रहण
Samrat Chaudhary In Bihar CM Race: सम्राट चौधरी रेस में सबसे आगे
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में मंत्री विजय चौधरी ने साफ कहा कि जिस नाम की चर्चा हो रही है, उसी को आगे बढ़ाया जाएगा। बिहार में बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेगी और जेडीयू छोटा भाई होगा। ये बयान बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव का संकेत दे रहा है।
Shreyasi Singh को क्यों बुलाया?
श्रेयसी सिंह (ओलंपियन और दो बार की विधायक) को भी दिल्ली बुलाया गया है। कुछ चर्चाओं में उनका नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहा है। हालांकि, अभी सम्राट चौधरी की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। अगर, श्रेयसी को सीएम बनाया गया, तो बीजेपी का यह दांव दिल्ली में महिला सीएम रेखा गुप्ता जैसा साबित होगा।
बिहार में महिला CM पर 'राबड़ी देवी' का रहा कब्जा
आपको बता दें कि, बिहार राज्य में पहली बार एकमात्र महिला सीएम 1997 में बनीं 'राबड़ी देवी' (Rabri Devi-25 जुलाई 1997 से 6 मार्च 2005 तक)। अचानक CM बनाना उस समय देश की राजनीति में बड़ा और विवादित फैसला माना गया। उन्होंने करीब 8 साल तक बिहार की सत्ता संभाली। 2005 के बाद से आज तक कोई महिला CM नहीं बनी है।
Nishant Kumar पर भी चर्चा
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के पक्ष में हाल ही में नारे लगे थे कि निशांत कुमार जिंदाबाद और बिहार के मुख्यमंत्री निशांत कुमार। लेकिन राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि अनुभव की कमी के कारण अभी उनके लिए ये पद जल्दबाजी होगा। उन्हें उपमुख्यमंत्री या कोई बड़ा पद दिया जा सकता है।
बिहार में 20 साल बाद बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है। नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना और दिल्ली में हो रही यह हाई-लेवल बैठक साफ बता रही है कि सत्ता का केंद्र अब बीजेपी के पास शिफ्ट हो रहा है। सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को बुलाकर पार्टी पर्दे के पीछे क्या प्लान तैयार कर रही है? क्या सम्राट चौधरी ही अगले CM होंगे या कोई और सरप्राइज? 14-15 अप्रैल तक बिहार की सियासत का नया चेहरा सामने आ जाएगा।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?













Click it and Unblock the Notifications