LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?
LPG Price Today: ईरान- US के बीच हुए सीजफायर की वजह से लोगों को काफी राहत मिली है तो वहीं इसके बाद सरकार ने सिलेंडर से जुड़ा एक बड़ा बदलाव किया है। LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए अब 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) को अनिवार्य कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था खासतौर पर उपभोक्ताओं की सुरक्षा, फर्जी डिलीवरी रोकने और सिस्टम में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

अगर कीमत की बात करें तो 10 अप्रैल को एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे, उसके बाद से दाम स्थिर हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं।
LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹₹2078.50
- कोलकाता ₹2208
- मुंबई ₹ ₹1,836
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹2161
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹₹2031
क्या है DAC (Delivery Authentication Code)?
DAC यानी Delivery Authentication Code एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की तरह होता है, जिसे गैस सिलेंडर की डिलीवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आता है, तो उसे यह कोड बताना अनिवार्य होता है। सही कोड डालने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है। अब सवाल ये उठता है कि इसे लागू करने की जरूरत क्यों पड़ी तो आपको बता दें कि कई ग्राहक इस बात की शिकायत कर रहे थे कि बहुत बार बिना डिलीवरी के ही सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता था, तो वहीं डिलीवरी बॉय की ओर से गलत व्यक्ति को सिलेंडर दे दिया जाता था, तो डुप्लीकेट या फर्जी बुकिंग को रोकने के लिए इसे अनिवार्य किया गया है।
DAC का पूरा प्रोसेस कैसे काम करता है?
सबसे पहले उपभोक्ता गैस सिलेंडर बुक करता है। यह बुकिंग आप फोन, SMS, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। जब आपका सिलेंडर डिलीवरी के लिए तैयार हो जाता है और डिलीवरी बॉय उसे लेकर निकलता है, तब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक DAC (OTP कोड) भेजा जाता है। जब डिलीवरी बॉय आपके घर आता है, तो वह आपसे DAC पूछेगा। आपको अपने मोबाइल पर आया कोड उसे बताना होगा ,वह इस कोड को अपने डिवाइस में दर्ज करेगा जिसके बाद ही सिस्टम में डिलीवरी कन्फर्म हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications