देश के सबसे अमीर क्रिकेटर की पत्नी ने 25000 करोड़ के महल में कराया क्रिकेटरों को डिनर, सुंदरता ने लूटी महफिल
Radhikaraje Gaekwad: बड़ौदा की महारानी और हिंदुस्तान की खूबसूरत महिलाओं में से एक राधिकाराजे गायकवाड़ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है 25000 करोड़ के महल में महिला क्रिकेटरों की डिनर पार्टी। दरअसल राधिकाराजे गायकवाड़ ने हाल ही में यूपी वॉरियर्स महिला क्रिकेट टीम को लक्ष्मी विलास पैलेस में शाहीभोज के लिए आमंत्रित किया था, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से सुर्खियां बना हुआ है।
महारानी इस शाही भोज की होस्ट थीं और उन्होंने अपने रॉयल अंदाज और खूबसूरत पारंपरिक लिबास से एक बार फिर से सबका मन मोह लिया। राधिकाराजे की साड़ी इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शाही डिनर में यूपी वॉरियर्स की पूरी टीम जर्सी पहने हुए थी, जबकि महारानी ने ग्रीन फ्लोरल की साड़ी पहनकर महफिल लूट ली।

मालूम हो कि यूपी वॉरियर्ज़ महिला क्रिकेट टीम है जो वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में खेलती है और इसके मालिक कैप्री ग्लोबल है। टीम के कोच अभिषेक नायर हैं। आपको बता दें कि राधिकाराजे गायकवाड़ का क्रिकेट से लगाव यूं ही नहीं है बल्कि इसके पीछे खास वजह है।
देश के सबसे रईस क्रिकेटर की पत्नी हैं Radhikaraje Gaekwad
दरअसल महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ की शादी समरजीत सिंह गायकवाड़ से हुई है, जो कि बड़े शाही घराने से ताल्लुक रखते हैं। वो वड़ोदरा के पूर्व शासक गायकवाड़वंश के हैं और एक शानदार क्रिकेटर भी रह चुके है। उन्होंने रणजी मैच खेले हैं और गुजरात टीम की कमान भी संभाल चुके हैं , उनकी गिनती देश के सबसे अमीर क्रिकेटर के रूप में होती है।

25000 करोड़ का है Radhikaraje Gaekwad का महल
वो जिस घर में रहते हैं उसका नाम 'लक्ष्मी विलास पैलेस' है, जिसकी कीमत 25000 करोड़ है और इसमें 187 कमरे हैं। ये पैलेस एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया से भी महंगा है। राधिकाराजे गायकवाड़ अपनी शालीनता, सादगी और आधुनिक विचारों के लिए जानी जाती हैं। राधिकाराजे न केवल शाही विरासत की प्रतिनिधि हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों और पारिवारिक मूल्यों को भी समान रूप से महत्व देती हैं।

बेइंतहा खूबसूरत हैं Radhikaraje Gaekwad
दिल्ली विवि से हिस्ट्री में एमए करने वाली राधिकाराजे गायकवाड़ को ऊपरवाले ने बेइंतहा खूबसूरती के साथ-साथ कमाल की सादगी से भी नवाजा है। वो इंडियन एक्सप्रेस में पत्रकार के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। उनके पिता डॉक्टर रंजीत सिंह वांकानेर भी शाही घराने से ताल्लुक रखते थे, वो आईएस ऑफिसर थे और उन्हें शाही ठाठ-बाट से कुछ लेना-देना नहीं था।

सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं Radhikaraje Gaekwad
राधिकाराजे गायकवाड़ सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। वे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर सक्रिय रूप से काम करती हैं। उनका मानना है कि शाही विरासत का असली अर्थ 'समाज के लिए कुछ अच्छा करना है।'
शादी से Radhikaraje Gaekwad को दो बेटियां हैं, जिनके नाम हैं राजकुमारी नारायणी राजे गायकवाड़ और राजकुमारी पद्मजा राजे गायकवाड़।, जो कि आम तौर पर मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications