Asha Bhosle Last Song: मौत से पहले आशा भोसले ने गाया था अपना आखिरी गाना, कौन सा था वो सॉन्ग?
Asha Bhosle Last Song: भारतीय संगीत जगत की सबसे चमकदार आवाजों में से एक आशा भोसले अब हमेशा के लिए खामोश हो गई हैं। उनके निधन ने करोड़ों फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। 92 साल की उम्र में भी आशा ताई उतनी ही एक्टिव थीं, जितनी अपने करियर के सुनहरे दौर में हुआ करती थीं। स्टेज परफॉर्मेंस से लेकर रिएलिटी शोज तक, उनकी मौजूदगी हमेशा खास रहती थी।
92 की उम्र में हुई आशा भोसले की मौत
हाल ही में आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से देशभर में उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी लेकिन अब वह अनंत यात्रा पर निकल चुकी हैं, अपने चाहने वालों को यादों और सुरों की अमर विरासत देकर।

आखिरी सांस तक संगीत से जुड़ी रहीं
-आशा भोसले का संगीत के प्रति समर्पण ऐसा था कि उन्होंने अपने जीवन के अंतिम वर्षों तक गाना नहीं छोड़ा। बेहद कम उम्र (करीब 10 साल की उम्र) में करियर शुरू करने वाली इस महान गायिका ने अपने आखिरी दिनों तक रिकॉर्डिंग जारी रखी।
-साल 2026 में ही आशा भोसले ने एक एल्बम के लिए अपनी आवाज दी थी, जो अब उनके करियर का अंतिम गीत माना जा रहा है। ये बात उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
कौन सा था आशा भोसले का आखिरी गाना?
-आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना म्यूजिक बैंड Gorillaz के साथ जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस ट्रैक का नाम The Shadow Light (फीट) है, जिसे एक इंटरनेशनल एल्बम के लिए रिकॉर्ड किया गया था।
-इस गाने को Damon Albarn, कौसर मुनीर और ग्रफ रीस ने लिखा है जबकि इसे जेम्स फोर्ड, सैम्युअल एग्लेनटन और रेमी कबाका जूनियर ने प्रोड्यूस किया है। इस खास प्रोजेक्ट में आशा भोसले ने अपनी आवाज देकर एक बार फिर ये साबित कर दिया था कि संगीत की कोई उम्र नहीं होती। उनके निधन के बाद ये गाना एक तरह से उनके चाहने वालों के लिए श्रद्धांजलि बन गया है, जिसे लोग अब बार-बार सुनकर उन्हें याद कर रहे हैं।
82 साल का बेमिसाल करियर और अनगिनत हिट्स
आशा भोसले का करियर करीब आठ दशकों तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गाने गाए। उनकी आवाज हर मूड और हर जॉनर के लिए फिट बैठती थी। 'ये मेरा दिल', 'दम मारो दम', 'चुरा लिया है तुमने', 'पिया तू अब तो आजा' और 'मेरा कुछ सामान' जैसे गाने आज भी उतने ही पॉपुलर हैं। उनकी खासियत यही थी कि वह हर तरह के गीने, चाहे वो रोमांटिक हों, मस्ती भरे हों या फिर सूफियाना, हर अंदाज में जान डाल देती थीं।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बनाई अलग पहचान
-जब आशा भोसले ने इंडस्ट्री में कदम रखा था, उस समय पहले से ही लता मंगेशकर, शमशाद बेगम और नूर जेहन जैसी दिग्गज महिला सिंगर्स स्थापित थीं। ऐसे माहौल में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था।
-शुरुआत में आशा भोसले कई बार ऐसे गाने दिए जाते थे, जिन्हें दूसरे कलाकारों ने ठुकरा दिया था लेकिन आशा ताई ने हर मौके को अपनी मेहनत और जुनून से खास बना दिया। धीरे-धीरे उन्होंने अपने अलग अंदाज से इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल किया, जो आज भी मिसाल बना हुआ है।
संगीत की दुनिया में हमेशा जिंदा रहेंगी आशा ताई
आज भले ही आशा भोसले हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज और उनके गीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उनका आखिरी गीत इस बात का प्रमाण है कि सच्चा कलाकार कभी रुकता नहीं, वह अपने सुरों के जरिए हमेशा जीवित रहता है।












Click it and Unblock the Notifications