RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित
RR vs RCB Toss Guwahati Weather: आईपीएल में एक बार फिर से टॉस से पहले बारिश का खलल देखने को मिला है। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच गुवाहाटी में बारिश देखने को मिली है। मैदान को कवर्स ढक दिया गया और टॉस समय पर नहीं हो पाया, इसे आगे खिसका दिया गया और 8 बजे कर दिया गया। पहली गेंद डालने का समय 8:15 था, टॉस जीतकर राजस्थान ने फील्डिंग का निर्णय लिया। इसके बाद फिर से बारिश आई और कवर्स वापस लाए गए और गेम का समय 8:40 कर दिया गया।
बारिश का पूर्वानुमान पहले से थे लेकिन यह सामने नहीं आया था कि यह टॉस से पहले ही मामला खराब कर देगी। ग्राउंड को ढकने के बाद बारिश तेज भी हो गई। इससे दर्शकों के चेहरों पर मायूसी साफ़ तौर पर देखने को मिली है।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के तीन मैच गुवाहाटी में रखे गए थे, तीनों बार बारिश आई है। चेन्नई के खिलाफ मैच में टॉस से पहले बारिश का काम खत्म हो गया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के मैच में बारिश से ओवर कटौती की गई थी। 11-11 ओवरों का मैच रखा गया था।
आज एक बार फिर से बारिश ने खलल डाल दिया। हालांकि फ़िलहाल तो शुरुआती समय है, ऐसे में मुकाबले ज्यादा कुछ खराब नहीं हुआ है। बफर टाइम भी होता है, इससे ओवर कटौती भी नहीं की जाती है। आईपीएल में कम से कम 5 ओवर का गेम कराने का पूरा प्रयास किया जाता है।
पहले चरण में गुवाहटी में राजस्थान रॉयल्स के मैचों को आयोजित करने का फैसला लिया गया था। सिर्फ तीन ही मैच शेड्यूल में रखे गए थे। आज का मुकाबला अंतिम रखा गया था। मजे की बात तो यह है कि राजस्थान रॉयल्स के सामने तीनों मैचों में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी जैसी टीमों को रखा गया है। जयपुर के दर्शकों को अब छोटी टीमों के मैच देखने को मिलेंगे।
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स का गेम धाकड़ रहा है, इस टीम ने अब तक खेले गए तीनों मैचों में अपना परचम लहराते हुए जीत दर्ज कर तहलका मचाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications