'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम
Bhagyashree: 90 के दशक की बात हो और सादगी से दिल जीतने वाली एक्ट्रेसेस का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसी ही एक खूबसूरत अदाकारा थीं भाग्यश्री, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) से मिली जबरदस्त सफलता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था लेकिन उनके निजी फैसलों ने उनके करियर को एक अलग मोड़ दे दिया।
राजघराने से ताल्लुक, सादगी से जीता दिल
महाराष्ट्र के सांगली में जन्मीं भाग्यश्री एक शाही परिवार से आती हैं। उनके पिता विजय सिंह राव माधवराव सांगली के राजा थे। राजघराने की पृष्ठभूमि होने के बावजूद भाग्यश्री की सादगी और मासूमियत ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया था।

'मैंने प्यार किया' से मचाया तहलका
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ सलमान खान नजर आए थे। दिलचस्प बात ये है कि उस समय भाग्यश्री को इस फिल्म के लिए सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी। फिल्म में सुमन के किरदार में भाग्यश्री की सादगी और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और वह रातोंरात स्टार बन गई थीं।
शादी ने बदली जिंदगी और खत्म हुआ करियर
-पहली फिल्म की सफलता के तुरंत बाद ही भाग्यश्री ने अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दासानी से गुपचुप शादी कर ली थी। ये फैसला उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था।
-इस शादी का असर न सिर्फ भाग्यश्री के करियर पर पड़ा बल्कि सलमान खान भी इससे काफी प्रभावित हुए थे। कहा जाता है कि भाग्यश्री के शादी करने के बाद सलमान खान को लगा था कि उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी का भविष्य खत्म हो सकता है।
काम के साथ जुड़ी शर्तें बनीं मुश्किल
-शादी के बाद जब भाग्यश्री ने फिल्मों में वापसी की तो उन्होंने प्रोड्यूसर्स के सामने एक शर्त रखनी शुरू कर दी थी। भाग्यशअरी ने कहा था कि वह अब सिर्फ अपने पति हिमालय दासानी के साथ ही काम करेंगी।
-भाग्यश्री की ये शर्त इंडस्ट्री के लिए स्वीकार करना आसान नहीं था और धीरे-धीरे इसका असर उनके करियर पर पड़ने लगा था। उन्होंने अपने पति के साथ कई फिल्मों में काम किया था लेकिन उन्हें मैंने प्यार किया जैसी सफलता दोबारा नहीं मिल पाई।
धीरे-धीरे पर्दे से दूर होती गईं भाग्यश्री
लगातार फ्लॉप फिल्मों और सीमित अवसरों के चलते भाग्यश्री का फिल्मी करियर धीरे-धीरे थमने लगा। एक समय की सुपरहिट एक्ट्रेस देखते ही देखते इंडस्ट्री से दूर हो गई। फिलहाल वह अपने पति और दोनों बच्चों के साथ एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications