'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से पहचान बनाने वाली चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनकी वजह से इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है।

शादी से पहले प्यार, बाद में बदल गया सब कुछ
चंद्रिका दीक्षित ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपने पति युगम गेरा के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि शादी से पहले युगम गेरा उनका बेहद ख्याल रखते थे लेकिन वक्त के साथ उनका व्यवहार बदल गया। चंद्रिका दीक्षित के मुताबिक उन्होंने एक पत्नी के रूप में हर जिम्मेदारी निभाई, परिवार को संभाला और आर्थिक रूप से भी साथ दिया लेकिन बदले में उन्हें प्यार और सम्मान नहीं मिला।

Vada Pav Girl

'मैं दर्द में 15 घंटे काम करती थी'

-इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने अपनी तकलीफ बयां करते हुए कहा कि मुश्किल समय में भी उन्हें अकेले संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जहां पहले पति उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते थे, वहीं बाद में हालात ऐसे हो गए कि वह लंबे समय तक दर्द में काम करती रहीं और उनके पति का ध्यान कहीं और था।

-चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि वह पीरियड्स के दर्द में 15 घंटे खड़े होकर काम करती थीं जबकि उस समय उनका पति दूसरी लड़कियों के साथ चैट करने में बिजी रहती था। यही कारण है कि उनके रिश्ते में दरार और गहरी होती चली गई। उन्होंने कहा- पति युगम ने मुझे दर्द में खड़े रखवाकर मेरे साथ जो अन्याय किया उसे मैं क्या कहूं।

परिवार का साथ नहीं मिला, 15 दिन के बच्चे को छोड़ना पड़ा

चंद्रिका दीक्षित ने ये भी खुलासा किया है कि शादी के बाद उन्हें ससुराल से अपनापन नहीं मिला। ससुराल वाले उन्हें सपोर्ट नहीं करते थे। उन्होंने बताया कि सास ने उन्हें स्वीकार नहीं किया था, जिसके चलते उन्हें अलग रहना पड़ा था। हालात इतने मुश्किल थे कि उन्हें अपने 15 दिन के बच्चे को क्रेच में छोड़कर काम पर जाना पड़ ता था ताकि घर चल सके और वो खुद को साबित कर सकें।

'वो बुरा नहीं है, बस बहक गया है'

जहां एक तरफ चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं उन्होंने ये भी कहा है कि युगम गेरा मूल रूप से बुरे इंसान नहीं हैं। वड़ा पाव गर्ल ने कहा- जब कोई मुझे अपनाने को तैयार नहीं था, तब युगम ने मेरा साथ दिया था और मुझसे शादी की थी। हालांकि बाद में हालात बदल गए और रिश्ता कमजोर पड़ता चला गया।

'सैफी' को लेकर दी ऐसी सफाई

इंटरव्यू में सैफी नाम के शख्स को लेकर उठ रहे सवालों पर भी चंद्रिका दीक्षित ने अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि सैफी सिर्फ उनके दोस्त हैं जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। दोनों के बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि उनका परिवार इस दोस्ती के बारे में जानता है और इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं है।

चंद्रिका के बोल्ड बयान पर फिर मचा बवाल

चंद्रिका दीक्षित पहले भी अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने ये तक कह दिया था कि अगर अपने बच्चे की परवरिश के लिए उन्हें किसी तरह का समझौता करना पड़े, किसी के साथ सोना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगी। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ था और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

'बिजनेसमैन ने मुझे 1 रात के लिए 50 लाख ऑफर कर रहा था'

-इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने ये भी बताया कि उन्हें एक बिजनेसमैन की ओर से काम का प्रस्ताव मिला था लेकिन जब उन्होंने ईमेल पढ़ा, तो वह हैरान हो गई थीं। चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि उस शख्स ने ईमेल में साफ तौर पर कॉम्प्रोमाइज की बात लिखी थी और इसके बदले 50 लाख रुपये देने की पेशकश की थी।

-वड़ा पाव गर्ल ने बताया कि उस मेल में साफ लिखा गया था कि जगह उसकी होगी लेकिन शर्तें उनकी मर्जी से तय होंगी। वड़ा पाव गर्ल ने बताया कि मेल में उस शख्स ने साफतौर पर रात गुजारने की बात लिखी थी।

'मुझ पर ही क्यों उठती हैं उंगलियां?'

चंद्रिका दीक्षित ने समाज के दोहरे मापदंडों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर महिलाओं को ही जज करते हैं जबकि असलियत कहीं ज्यादा जटिल होती है। उनके मुताबिक इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए कई बार समझौते करने की बातें कही जाती हैं लेकिन सवाल हमेशा उन्हीं पर उठाए जाते हैं।

संघर्ष, विवाद और बेबाकी का नाम चंद्रिका

चंद्रिका दीक्षित की ये कहानी सिर्फ एक विवाद नहीं है बल्कि उनके निजी संघर्ष और बेबाक अंदाज को भी दर्शाती है। उनके खुलासों ने जहां एक तरफ सहानुभूति बटोरी है, वहीं दूसरी तरफ समाज और रिश्तों को लेकर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+