Asha Bhosle Death: आशा भोसले की मौत पर ये क्या कह गईं हेमा मालिनी? बोलीं- 'मेरी तरक्की तो उन्होंने ही'

Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत के लिए 12 अप्रैल 2026 का दिन बेहद भारी साबित हुआ है। अपनी अनोखी आवाज और बेमिसाल गायकी से दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने की खबर ने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध है।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा था इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के मशहूर ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने एक दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि आशा ताई को अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

Asha Bhosle Death

12 अप्रैल 2026 को हुई आशा भोले की मौत

जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की निगरानी में आशा भोसले का इलाज चल रहा था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और 12 अप्रैल 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

संगीत जगत में शोक की लहर

आशा भोसले के निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से लेकर आम प्रशंसकों तक हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। उनकी आवाज ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि क्षेत्रीय फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी खास पहचान बनाई थी।

पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आशा जी भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं, जिनका संगीतमय सफर दशकों तक फैला रहा और जिन्होंने भारतीय संस्कृति को समृद्ध किया।

-प्रधानमंत्री ने कहा है कि आशा भोसले की आवाज में एक अलग ही चमक थी, जो हर गीत को अमर बना देती थी। उन्होंने परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

हेमा मालिनी ने याद किया भावुक रिश्ता

-बॉलीवुड के ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आशा ताई के जाने पर विश्वास करना मुश्किल है। एक्ट्रेस ने कहा- आशा भोसले की आवाज में जो एनर्जी और रंग था, वह बेहद खास था।

-हेमा मालिनी ने ये भी बताया कि आशा भोसले के साथ उनका एक भावनात्मक जुड़ाव रहा है क्योंकि उनकी आवाज ने उनके कई गीतों को यादगार बनाया है। उन्होंने ये भी कहा कि लता मंगेशकर और आशा भोसले दोनों का उनके जीवन और करियर में खास योगदान रहा है। हेमा मालिनी ने कहा- मेरी तरक्की तो उन्होंने ही करवाई है।

गिनीज बुक में दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आशा भोसले का नाम Guinness World Records में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली गायिका के रूप में दर्ज है। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 1943 में मराठी फिल्म माझा बल के एक गीत से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र महज 10 साल थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हजारों गानों के जरिए संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

हमेशा जिंदा रहेगी आशा ताई की आवाज

आशा भोसले भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज हमेशा हर गीत, हर सुर और हर याद में जिंदा रहेगी। उनका जाना सिर्फ संगीत जगत ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+