Radhikaraje Gaekwad: 25000 करोड़ के महल में पीएम मोदी से मिलीं देश की सबसे खूबसूरत महारानी, तस्वीरें Viral
Radhikaraje Gaekwad: देश की सबसे सुंदर महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ एक बार फिर से लोगों के बीच काफी चर्चित हैं, अपनी सुंदरता और सादगी के लिए मशहूर रानी के साथ उनकी दोनों खूबसूरत बेटियां भी इस वक्त सुर्खियां बनी हुई हैं, लोग दिल खोलकर Radhikaraje Gaekwad के परिवार की तारीफ कर रहे हैं।
दरअसल, बड़ौदा स्थित राधिकाराजे गायकवाड़ ने हाल ही में अपने 25000 करोड़ के महल में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और उनकी पत्नी बेगोना गोमेज की शाही मेहमाननवाजी की, जहां पर पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर भी पहुंचे थे।

पूरा शाही खानदान इस दौरान पारंपरिक अंदाज में नजर आया, राधिकाराजे और उनकी दोनों बेटियों पद्मजाराजे और नारायणीराजे इस दौरान साड़ी पहनें नजर आईं और बड़ी ही सादगी से स्पेन के पीएम और उनकी पत्नी के सामने इंडिया की संस्कृति और पारंपरिक अंदाज को पेश किया।

सोशल मीडिया पर महारानी Radhikaraje Gaekwad का परिवार
इसी वजह से महारानी और उनका परिवार इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने महारानी से साड़ी को सही तरीके से कैरी करने के लिए टिप्स भी मांगे हैं। इस भव्य मेजबानी में प्रधानमंत्री मोदी हमेशा की तरह अपने पारंपरिक भारतीय परिधान में दिखे। उन्होंने सफेद कुर्ते और चूड़ीदार के साथ नीले रंग की जैकेट पहनी थी तो वहीं महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ ग्रे रंग के बंद गले वाले सूट में काफी क्लासिक नजर आए।

Radhikaraje Gaekwad की शादी महाराज समरजीत सिंह गायकवाड़ से हुई है
आपको बता दें कि राधिकाराजे गायकवाड़ की शादी समरजीत सिंह गायकवाड़ से हुई है, जो कि गुजरात के वड़ोदरा (पहले बड़ौदा) के पूर्व शासक गायकवाड़वंश के हैं । फोर्ब्स मैग्जीन में राधिकाराजे को दुनिया की सबसे ब्यूटीफूल क्वीन के नाम से नवाजा था। तो वहीं समरजीत सिंह गायकवाड़ महाराजा के अलावा क्रिकेटर भी हैं और रणजी मैच खेल चुके हैं। वो इन दिनों अपने परिवार के साथ 187 कमरे वाले 'लक्ष्मी विलास पैलेस' में रहते हैं, जिसका आधा हिस्सा अब टूरिस्ट और मेहमानों के लिए प्रयोग होता है।

Lakshmi Vilas Palace को ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने किया था डिजाइन
गौरतलब है कि लक्ष्मी विलास पैलेस को ब्रिटिश आर्किटेक्ट चार्ल्स मांट ने 1890 में गायकवाड़ परिवार के लिए डिजाइन और बनवाया था। गायकवाड़ परिवार एक मशहूर मराठा परिवार था, जो बड़ौदा राज्य पर राज करता था। लक्ष्मी विलास पैलेस इंडो-सरसेनिक रिवाइवल आर्किटेक्चर पर बना था, जिसे महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III ने 1890 में £6,383,155 (₹76,50,00,000) की लागत से बनवाया था।












Click it and Unblock the Notifications