Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज!
Ayesha Takia Lips Surgery Viral Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' म्यूजिक वीडियो से 15 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली आयशा ने 'टार्जन: द वंडर कार' से धमाकेदार डेब्यू किया और फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीता।
सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'वॉन्टेड' ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। लेकिन, टाकिया की जिंदगी तब बदल गई, जब समाजवादी पार्टी के अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी की एंट्री हुई। अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। धर्म बदलकर निकाह और फिर एक बेटा। इस दौरान टाकिया को अपने चेहरे, होठों पर कई दर्द उठाने पडे। फिर शुरू हुई उनकी बदलती सूरत की कहानी। आइए विस्तार से समझें..

Ayesha Takia Viral Photos: 2017 की वो तस्वीरें जो वायरल हो गईं
एक इवेंट में आयशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैल गईं। उनके होठों में सूजन, चेहरे का बदलाव और नाक-होठों की शक्ल को देखकर फैंस हैरान रह गए। तुरंत अफवाहें उड़ गईं कि लिप फिलर्स, बोटॉक्स, नाक की सर्जरी और यहां तक कि ब्रेस्ट रिडक्शन की खबरें। कुछ ने तो उन्हें 'चुड़ैल' तक कह दिया था। मीम्स और ट्रोलिंग का तूफान आ गया। लोगों ने कहा कि सुंदर दिखने के चक्कर में आयशा ने अपना बुरा हाल कर लिया।

Ayesha Takia का जवाब: हंसी के साथ दिया मुकाबला
आयशा उस वक्त गोवा में परिवार के साथ थीं। जब खबरें पढ़ीं तो वे जोर-जोर से हंस पड़ीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि मैं गोवा में परिवार के साथ थी और इसे पढ़कर हंसने लगी। मैं इसे हंसी में उड़ा देती हूं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया कि इंसान को खुद पर भरोसा रखना चाहिए। अगर आपने कुछ गलत नहीं किया तो सफाई देने की जरूरत नहीं। कुछ रिपोर्ट्स में आयशा ने दावा किया कि कई तस्वीरें मॉर्फ्ड की गई थीं।

फिर 2024 में दोबारा ट्रोलिंग का दौर
2024 में एक साड़ी वाली तस्वीर वायरल हुई। फैंस ने फिर कहा कि पहचान ही नहीं पा रहे। प्लास्टिक सर्जरी के पुराने आरोप दोबारा गर्म हो गए। इस बार आयशा ने कोई सफाई नहीं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।

आज आयशा कहां हैं?

शादी के बाद फरहान आजमी से इंटरफेथ लव मैरिज और इस्लाम अपनाने के बाद आयशा पूरी तरह परिवार और निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। 2013 में बेटे मिकाइल के जन्म के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। अब वे सोशल मीडिया और मीडिया से दूर रहती हैं।
कॉस्मेटिक सर्जरी में कितना दर्द होता है?
- आमतौर पर डॉक्टर पहले सुन्न करने वाली क्रीम या लोकल बेहोशी (Anesthesia) लगाते हैं, जिससे इलाज के दौरान दर्द काफी कम हो जाता है। आपको सिर्फ हल्की चुभन या दबाव जैसा महसूस होता है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्द का स्तर 2 से 4 के बीच रहता है, यानी हल्का से मध्यम। हालांकि होंठ संवेदनशील होते हैं, इसलिए कुछ लोगों को थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है। होंठों को सुंदर और भरा हुआ दिखाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं।

- सबसे कॉमन तरीका लिप फिलर्स है, जिसमें पतली सुई से हाइलूरोनिक एसिड डाला जाता है। यह प्रक्रिया 10 से 30 मिनट में पूरी हो जाती है और हल्की चुभन के अलावा ज्यादा दर्द नहीं होता। अगर स्थायी समाधान चाहिए तो होंठ का इम्प्लांट या होंठों को ऊपर उठाने की सर्जरी की जाती है। इसमें छोटा कट लगाया जाता है, इसलिए फिलर्स की तुलना में थोड़ा ज्यादा दर्द और रिकवरी टाइम हो सकता है। वहीं फैट ट्रांसफर में शरीर के दूसरे हिस्से से फैट (चर्बी) लेकर होठों में डाली जाती है, जिससे दो जगह प्रक्रिया होने के कारण असहजता थोड़ी बढ़ सकती है।
आयशा टाकिया की कहानी बॉलीवुड की उस सच्चाई को उजागर करती है जहां लुक्स का प्रेशर हर हसीना पर भारी पड़ता है। चाहे सर्जरी हुई हो या नहीं, एक बार तस्वीरें वायरल होने के बाद ट्रोलिंग रुकती ही नहीं। आयशा ने कभी बहस में नहीं पड़ी। उन्होंने हंसी से जवाब दिया और अपनी शांति चुनी। 40 साल की आयशा आज भी वही मासूम मुस्कान वाली लड़की हैं। बस अब वो ग्लैमर की चकाचौंध से दूर, अपनी दुनिया में खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications