नवजोत सिंह सिद्धू ने क्यों कहा कि मुझे मेरी औकात बता दी गई है
चंडीगढ़। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पंजाब के मोगा में गुरुवार को हुई रैली में स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को वक्ताओं की सूची में शामिल नहीं किए जाने के बाद पार्टी के अंदर विवाद खड़ा हो गया है। सिद्धू ने कहा है कि साल 2004 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैली में बोलने से रोका गया था, उसके बाद यह पहली बार है कि जब उन्हें स्पीच नहीं देने दी गई। बता दें कि, तब सिद्धू भाजपा से अमृतसर के सांसद थे।

मैं एक वक्ता और प्रचारक के रूप में ठीक नहीं हूं
सिद्धू ने कहा कि, यदि मैं राहुल की रैली में बोलने के लिए ठीक नहीं हूं, तो मैं एक वक्ता और प्रचारक के रूप में ठीक नहीं हूं। मुझे बोलने के लिए आमंत्रित किया जाता है या नहीं, यह मेरे नियंत्रण में नहीं है । लेकिन इसने मुझे मेरी जगह दिखा दी है। सिद्धू ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए कौन से लोग प्रचार करेंगे। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि सिद्धू को बोलने वालों में से एक होना चाहिए था और उन्हें बोलने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। सिद्धू हमारी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

पार्टी ने दी ये सफाई
जाखड़ ने कहा कि, जब उन्हें (राहुल) बोलने के लिए आमंत्रित किया गया तो राहुल जी ने मुझसे पूछा कि क्या सभी ने स्पीच दे दी है। तो मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं पता मैं आपके साथ आया था। इस रैली के आयोजन की अध्यक्षता स्टेट कॉरपोरेशन मिनिस्टर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने की थी। रंधावा ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब मामलों की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रभारी महासचिव आशा कुमारी ने सिर्फ चार वक्ताओं के नाम दिए थे।

वह हमारी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं
रंधावा ने कहा कि मुझसे कहा गया था कि राहुलजी को कांगड़ा रैली के लिए देरी हो रही है। ऐसे में सिर्फ जाखड़, मुख्यमंत्री, आशा कुमारी और राहुल जी भाषण देंगे। अगर मुझे कहा जाता कि, सिद्धू को भी बुलाया जाना है, तो मैं उन्हें भी आमंत्रित करता। वह हमारी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं और मेरा उनके साथ अच्छा तालमेल है। इस मामले पर सिद्धू ने कहा कि, वह बालाकोट हवाई हमले पर पीएम मोदी हमला बोलने की तैयारी करके आए थे। उन्होंने कहा कि, वह राहुल से भी बात नहीं कर सकते थे, क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष को कांगड़ा जाना था।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications