Gurinder Singh Dhillon: कौन हैं IPS गुरिंदर सिंह ढिल्लों? नौकरी छोड़ लिखी दिल को छू लेने वाली बात

IPS Gurinder Singh Dhillon VRS: पंजाब कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्‍ठ अफसर ने नौकरी छोड़ दी। नाम है गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों। ये मई में रिटायर होने वाले थे। इससे पहले ही वीआरएस ले लिया।

पंजाब पुलिस में VRS लेने के बाद सीनियर IPS गुरिंदर सिंह ढिल्‍लों ने लिखा कि 'वे पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे है, देखते हैं किस्मत कहा लेकर जाती है।' दिल्‍लों पंजाब पुलिस में इन दिनों ADGP पद पर सेवाएं दे रहे थे।

IPS Gurinder Singh Dhillon VRS

वैसे तो साल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों के रिटायरमेंट से एक माह पहले ही वीआरएस लेने की वजह तो सामने नहीं आई, मगर बताया जा रहा है कि वे कोई राजनीतिक पार्टी ज्‍वाइन कर सकते हैं।

IPS GS Dhillon

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरिंदर सिंह ढिल्लों के वीआरएस लेने की फाइल पिछले दिनों ही पंजाब सरकार के पास भेजी गई थी, जिसमें उन्‍होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए नौकरी छोड़ने की बात कही थी।

उल्‍लेखनीय है कि इसी तरह से IAS परमपाल कौर भी वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुई थी। उन्‍हें भाजपा ने बठिंडा से लोकसभा चुनाव में टिकट भी दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+