पंजाब: 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का बनाया जा रहा मजाक', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं। ईडी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल हर समय बढ़ता-घटता रहता है। बहुत दुख की बात है कि विरोधियों द्वारा उनकी बीमारी का मजाक बनाया जा रहा है। जेल से बाहर आने के लिए कोई अपना शुगर लेवल नहीं बढ़ाता।

राज्यपाल अकेले तमिलनाडु, केरल, बंगाल, दिल्ली या पंजाब के मुख्यमंत्रियों को क्यों परेशान करते हैं? क्या ये 5-6 राज्य देश का हिस्सा नहीं हैं? मोदी साहब, हमारे साथ भेदभाव क्यों?
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आई है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'जुमले सुनाने वालों को अब गारंटी याद आ गई', सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications