दिल्ली: 'हम लोग सीएम केजरीवाल तक इंसुलिन पहुंचा पाने में कामयाब हुए', बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई दिनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनका शुगर लेवल काफी हाई हो गया है। वे काफी लंबे समय से इंसुलिन मांग रहे थे। काफी संघर्ष के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें इंसुलिन दी है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बजरंग बली की कृपा से सीएम केजरीवाल को जेल में इंसुलिन दी है। उन्होंने कहा कि आखिरकार बीजेपी और उसके जेल प्रशासन को सद्बुद्धि आई और उन्होंने सीएम केजरीवाल को जेल में इंसुलिन दी।

सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। ये भगवान हनुमान के आशीर्वाद और दिल्लीवालों के संघर्ष से ही मुमकिन हो पाया है। हम लोग अपने मुख्यमंत्री तक इंसुलिन पहुंचा पाने में कामयाब हुए हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट गए हैं। पंजाब के सभी लोकसभा सीटों पर इस बार झाड़ू चलेगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रॉबिन सांपला, CM मान ने किया स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+