ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- मोदी सरकार की 'एक्सपायरी डेट' निकल गई
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के भंडार को चोरी करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी के आड़े हाथों लेते हुए ममता ने कहा कि, आश्चर्य है कि जब यह राफेल सौदे से संबंधित फाइलों की सुरक्षा नहीं कर सके तो यह राष्ट्र की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे। हाल ही में हुए कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, मोदी सरकार के शासन के दौरान कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में 260 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सुश्री बनर्जी ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार घाटी में शांति बहाल नहीं कर सकती है क्योंकि उसकी "एक्सपायरी डेट" निकल गई है। उन्होंने कहा कि, चुनावों के बाद, केंद्र की नई सरकार कश्मीर में शांति और स्थिरता लाएगी। मता बनर्जी यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने इस रैली में आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार की भी शुरूआत की।
उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि, आप (नरेंद्र मोदी सरकार) ने इस देश का सारा खजाना चुरा लिया है और आप इसका इस्तेमाल अपनी पार्टी के कोष के लिए कर रहे हैं। यह सरकार देश की रक्षा कैसे करेगी जो राफेल फाइलों की सुरक्षा नहीं कर सकती।












Click it and Unblock the Notifications