पंजाब: अरविंद केजरीवाल के साथ खतरनाक अपराधी जैसा व्यवहार क्यों? मोदी सरकार पर सीएम मान का बड़ा हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं। ईडी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि जेल मैनुअल किताब के पेज 188 पर साफ लिखा है कि जेल अधीक्षक एक कमरे में लोगों को आमने-सामने बैठाकर मीटिंग करा सकते हैं। फिर अरविंद केजरीवाल के साथ खतरनाक अपराधी जैसा व्यवहार क्यों?

देश की आजादी में 90 फीसदी बलिदान पंजाब के थे। फिर भी केंद्र ने 26 जनवरी की परेड से हमारे बैनर रद्द कर दिए। मोदी को पंजाब से इतनी नफरत क्यों है?
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आई है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'जुमले सुनाने वालों को अब गारंटी याद आ गई', सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर कसा तंज












Click it and Unblock the Notifications