पंजाब: पार्टी कार्यकर्ता और लोगों का उत्साह जबरदस्त, लोकसभा उम्मीदवार बोले- यही है आप की जीत का संकेत
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच होशियार पुर लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार राजकुमार छब्बेवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
राजकुमार ने मंगलवार को हरगोबिंद साहिब विधानसभा क्षेत्र में पार्टी स्वयंसेवकों के साथ विभिन्न बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्वयं सेवकों और लोगों का उत्साह आप की जीत का संकेत है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट गए हैं। पंजाब के सभी लोकसभा सीटों पर इस बार झाड़ू चलेगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रॉबिन सांपला, CM मान ने किया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications