पंजाब: 'चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी ने खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर दी', बोले सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं। ईडी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सूरत में उम्मीदवार ने फॉर्म गलत नहीं भरा, लेकिन उसे हाईजैक कर लिया गया। तानाशाही सरकार ने दादागिरी करके अपने उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया। मोदी साहब, नोटा बटन दबाने वालों का अधिकार कहां गया?

BJP

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान बीजेपी ने खुलेआम लोकतंत्र की हत्या कर दी। चिंता की बात यह है कि जिन लोगों ने 36 वोटों की गिनती में 8 वोटों को धोखा दिया, वे 4 जून को जब 92 करोड़ वोटों की गिनती होगी तो क्या करेंगे?

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आई है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: अरविंद केजरीवाल के साथ खतरनाक अपराधी जैसा व्यवहार क्यों? मोदी सरकार पर सीएम मान का बड़ा हमला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+