पंजाब: 'जुमले सुनाने वालों को अब गारंटी याद आ गई', सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर कसा तंज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं। ईडी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
बातचीत के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पुरानी पारंपरिक पार्टियों को 'आप' से डर लगने लगा है। अब उन्होंने भी अपना एजेंडा बदल लिया है और स्कूल, अस्पताल और युवाओं को रोजगार देने की बात करने लगे हैं। जुमले सुनाने वालों को अब गारंटी याद आ गई है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर केवल आरोप लगाए गए हैं, दोषी नहीं पाए गए हैं। उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए जेल में डाल दिया गया है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी डर गई है।
सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आई है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'हम विपक्ष की तरह बांटने वाली नहीं, जोड़ने वाली राजनीति करते हैं', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications