पंजाब: महिलाओं को जल्द 1000 रुपये देगी भगवंत मान सरकार, बोले सीएम भगवंत मान
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच सीएम भगवंत सिंह मान ने एक बड़े अखबार को इंटरव्यू दिया है।
इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि ओपीएस (OPS) पर मुलाजिमों से बात जारी है। बजट देख रहे हैं। हर पार्टी आगे बढ़ती है, हम भी आगे बढ़ रहे हैं। मैंने अकाली दल के लिए कहा था कि 1920 में शुरू हुआ, 2019 में खत्म हो जाएगा। इस पार्टी की 99 साल की लीज थी।

सीएम मान ने कहा कि महिलाओं को 1000 भी जल्द देंगे। हम लोगों के कल्याण के लिए काम करते हैं। सीना ठोक के ईमानदारी से काम करते हैं। जिससे हर वर्ग के लोगों में फायदा पहुंच रहे हैं। हमारा मकसद लोगों के जीवन को आसान करना है। उन्हें हर सुविधा मुहैया करानी है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आ गई है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश से जुट गए हैं। पंजाब के सभी लोकसभा सीटों पर इस बार झाड़ू चलेगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी इस बार सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रॉबिन सांपला, CM मान ने किया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications