Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?
Love Story: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान है तो वहीं वोटों की गिनती 4 मई को होगी, जिसके लिए सभी दलों ने एड़ी चोटी का दम लगा दिया है। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-ट्रिप्लिकेन से चुनावी दंगल में उतरे हैं,इसी वजह से सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं।
आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन की निजी लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती है। उनकी पत्नी किरुथिगा उदयनिधि एक फिल्म निर्देशक, लेखिका और लाइफस्टाइल पत्रिका 'इनबॉक्स 1305' की प्रमुख हैं।

दोनों की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देखने में बेइंतहा खूबसूरत किरुथिगा और उदयानिधि की मुलाकात कॉमन फ्रेडं के जरिए एक इवेंट में हुई थी, जहां दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया था।
Udhayanidhi Stalin Love Story:साल 2002 में हुई थी उदयानिधि स्टालिन की शादी
धीरे-धीरे इनमें दोस्ती हुई जो कि जल्दी ही प्रेम में बदल गई। एक सियासी परिवार का बेटा और एक शो बिजनेस से ताल्लुक रखने वाली लड़की की शादी के चर्चे पूरे भारत में हुए थे। दोनों की शादी 2002 में बड़ी ही धूम-धाम से हुई थी। इस पॉवर कपल को दो बच्चे इन्बन (बेटा) और तन्मय (बेटी) हैं।

Kiruthiga Udhayanidhi Stalin: कौन हैं किरुथिगा ?
किरुथिगा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'वनक्कम चेन्नई' से की थी । उदयनिधि स्टालिन द्वारा निर्मित इस फिल्म में शिव और प्रिया आनंद ने अभिनय किया था। फरवरी 2017 में, उन्होंने संतोष नारायणन द्वारा संगीतबद्ध संगीत वीडियो "सधायी मीरी" का निर्देशन किया। 'काली', 'पेपर रॉकेट' और 'कधलीका नेरामिलई' उनकी चर्चित फिल्में हैं।

उदयनिधि स्टालिन कौन हैं?
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन (जन्म 27 नवंबर 1977) सीएं एम. के. स्टालिन के बेटे हैं, जो कि तमिलनाडु के आठवें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। उदयनिधि स्टालिन राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाले तीसरे और सबसे कम उम्र के नेता हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 से युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।
तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं Udhayanidhi Stalin
1977 में जन्मे उदयनिधि ने मद्रास के एग्मोर स्थित डॉन बॉस्को मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में चेन्नई के लोयोला कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल की। राजनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले, उन्होंने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया था और वो फिल्मों के निर्माता और वितरक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मच्छर से की थी, मचा था बवाल
साल 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मच्छर से की थी। एक सम्मेलन में उन्होंने कहा था 'मच्छर, डेंगू बुख़ार, मलेरिया, कोरोना ये ऐसी चीज़ें हैं जिनका हम केवल विरोध नहीं कर सकते हमें इन्हें मिटाना होगा, सनातन धर्म भी ऐसा ही है।' जिसके बाद काफी बवाल मचा था और काफी दिनों तक उदयनिधि स्टालिन बीजेपी और कई धर्मगुरुओं के निशाने पर थे।
- Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?
- PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी
- Vote from Home सुविधा क्या है? असम चुनाव में EC ने किया लागू, किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ?
- Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video
- Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
-
TN Election 2026: PMK ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, किन-किन मुद्दों पर रहेगा फोकस? नशे पर एक्शन का ऐलान -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
TN Election 2026: 24 मुकदमे, ₹3.74 करोड़ की संपत्ति—कौन हैं सीमन? ‘तमिल राष्ट्रवादी’ नेता का प्रोफाइल -
MK Stalin Net Worth: कितने अमीर हैं तमिलनाडु के सीएम? करोड़ों में चल संपत्ति और नहीं है कोई देनदारी -
Tamil Nadu चुनाव में छाए एक्टर विजय, बैंक में जमा हैं 266 करोड़ रुपये, कुल Net Worth उड़ा देगी होश -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?













Click it and Unblock the Notifications