Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म?
Alka Yagnik Caste: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साल 2024 में अपनी बीमारी का खुलासा करने के बाद अब सिंगर ने बताया है कि वह अब भी उसी समस्या से जूझ रही है और इससे काफी परेशान भी हैं। इस बीमारी ने उनकी हालत और ज्यादा खराब कर दी है।
लाइमलाइट से दूरी, करियर पर पड़ा असर
आपको बता दें कि गंभीर बीमारी के चलते अलका याग्निक लंबे समय से संगीत की दुनिया और पब्लिक अपीयरेंस से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा है कि उनकी सेहत का असर उनके काम पर साफ दिखाई दे रहा है।

'काम करने की स्थिति में नहीं हूं'
अलका याग्निक ने इंटरव्यू में खुलकर बताया कि वह इस समय कोई नया सिंगिंग असाइनमेंट नहीं ले पा रही हैं। हालांकि म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग अब भी उन्हें काम के ऑफर दे रहे हैं। अलका याग्निक ने कहा- लोग अब भी मेरे पास काम लेकर आते हैं लेकिन मैं फिलहाल उसे कर पाने की स्थिति में नहीं हूं। मैं अब काम नहीं कर पाऊंगी।
अलका याग्निक को हुई कौन सी बीमारी?
अलका याग्निक ने साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया था कि वह सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस जैसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। ये बीमारी आमतौर पर वायरल इंफेक्शन के कारण होती है। इसमें सुनने की क्षमता पर असर पड़ता है। सिंगर्स के लिए ये बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है। अलका याग्निक ने इसे अपनी जिंदगी का अचानक लगा बड़ा झटका बताया था।
अलका याग्निक की पर्सनल लाइफ को लेकर बढ़ी लोगों की रुचि
इसी बीच अलका याग्निक के फैंस न सिर्फ सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें जानने के लिए भी उत्सुक नजर आ रहे हैं। लोग अलका याग्निक के बारे में कई तरह की बातें गूगल पर सर्च भी कर रहे हैं।
क्या है अलका याग्निक की जाति?
-अलका याग्निक एक भारतीय प्लेबैक सिंगर हैं, जिनका जन्म मार्च 1966 को कोलकाता में एक गुजराती हिंदू परिवार में हुआ था। उनके सरनेम 'याग्निक' के आधार पर, उन्हें हिंदू ब्राह्मण समुदाय से माना जाता है, जो मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में पाए जाते हैं। उनकी मां शुभा याग्निक एक शास्त्रीय गायिका थीं।
-याग्निक (Yagnik) मुख्य रूप से भारत के गुजरात और महाराष्ट्र क्षेत्र में पाई जाने वाली एक हिंदू ब्राह्मण उपनाम या जाति है। इस उपनाम की जड़ें 'यज्ञ' शब्द से जुड़ी हैं, जो वैदिक मंत्रों के साथ अनुष्ठान करने वाले लोगों को दर्शाता है।
कौन-सा धर्म फॉलो करती हैं अलका याग्निक?
अलका याग्निक हिंदू धर्म का पालन करती हैं। उनका जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक गुजराती हिंदू परिवार में हुआ था। अलका याग्निक ने फरवरी 1989 में नीरज कपूर से शादी की थी। शादी के बाद सिर्फ एक महीने ही वो पति के साथ अच्छे से रह पाई थीं। पिछले 36 सालों से वह अपने पति से अलग रह रही हैं।
फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
मेलोडी क्वीन के नाम से मशहूर अलका याग्निक की आवाज आज भी लाखों-करोड़ों दिलों में बसती है। उनके फैंस और म्यूजिक लवर्स लगातार उनके जल्द स्वस्थ होकर वापसी की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications