Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो
Alka Yagnik Health: बॉलीवुड की दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। सिंगर ने अपनी सेहत को लेकर एक नया अपडेट लोगों के साथ शेयर किया है। साल 2024 में अपनी बीमारी का खुलासा करने के बाद अब अलका याग्निक ने बताया है कि वह अब भी उसी समस्या से जूझ रही हैं और काफी परेशान हैं।
सिंगिंग असाइनमेंट्स से दूरी, करियर पर पड़ा असर
इस गंभीर बीमारी वजह से अलका याग्निक लंबे समय से लाइमलाइट और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अलका याग्निक ने बताया कि उनकी बीमारी का असर उनके काम पर साफ नजर आ रहा है।

'मैं फिलहाल काम करने की स्थिति में नहीं हूं'
अलका याग्निक ने कहा कि वह फिलहाल कोई नया सिंगिंग असाइनमेंट स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। हालांकि संगीतकार अब भी उनसे संपर्क करते रहते हैं। अलका याग्निक ने कहा- लोग अब भी मेरे पास काम लेकर आते हैं लेकिन मैं फिलहाल उसे कर पाने की स्थिति में नहीं हूं।
पद्म भूषण मिलने पर जताया आभार
-बीमारी के बीच अलका याग्निक के लिए एक बड़ी खुशी तब आई जब उन्हें इस साल देश के प्रतिष्ठित सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा- मुझे इस बारे में मेरी बेटी से पता चला। ये मेरे लिए बेहद खुशी की बात थी। मैं भारत सरकार की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए चुना।
-जब अलका याग्निक से पूछा गया कि क्या उन्हें इसकी उम्मीद थी तो उन्होंने विनम्रता से जवाब दिया- सच कहूं तो नहीं लेकिन जब भी ऐसा सम्मान मिलता है, वो हमेशा खास होता है।
अलका याग्निक को हुई कौन सी दुर्लभ बीमारी?
अलका याग्निक ने साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस नाम की एक दुर्लभ समस्या से पीड़ित हैं। ये बीमारी आमतौर पर वायरल इंफेक्शन के कारण सुनने की क्षमता को प्रभावित करती है। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का अचानक लगा बड़ा झटका बताया था और फैंस से दुआओं में याद रखने की अपील की थी।
सिंगर का आखिरी गाना और अधूरे प्रोजेक्ट्स
बीमारी के कारण अलका याग्निक ने कोई नया गाना रिकॉर्ड नहीं किया है। उनका आखिरी गाना 'नरम कालजा' था, जो फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के लिए रिकॉर्ड किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था जबकि संगीत एआर रहमान ने दिया था।
फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ
मेलोडी क्वीन के नाम से मशहूर सिंगर अलका याग्निक की आवाज आज भी करोड़ों दिलों में बसती है। उनके फैंस और संगीत प्रेमी लगातार उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से संगीत की दुनिया में वापसी की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications