TN Election 2026: PMK ने जारी किया अपना मेनिफेस्टो, किन-किन मुद्दों पर रहेगा फोकस? नशे पर एक्शन का ऐलान

TN Elections 2026 PMK Manifesto: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में अपनी-अपनी ताल ठोंक रही हैं और दमखम दिखा रही हैं। इसी बीच पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) ने भी 1 अप्रैल को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है।

पार्टी अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्राथमिकताएं और वादे सामने रखे। PMK ने इस बार अपने घोषणापत्र में युवाओं को रोजगार, नशामुक्त समाज और किसानों के लिए मजबूत नीतियों को मुख्य मुद्दा बनाया है।

tn-election-2026-pmk-manifesto-released

पार्टी ने खुद को राज्य में एक साफ-सुथरा और विकल्प वाली राजनीति के रूप में पेश करने की कोशिश की है। विस्तार से जानिए PMK के मैनीफैस्टो के मास्टरस्ट्रोक की 10 बड़ी बातें...

PMK Manifesto की 10 बड़ी बातें: 'नशा मुक्त तमिलनाडु' पर फोकस

अंबुमणि रामदास ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कई क्रांतिकारी बदलावों का वादा किया है:

शराबबंदी और तस्माक (Tasmac) पर प्रहार: PMK ने सत्ता में आने पर सरकारी शराब की दुकानों (Tasmac) को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का संकल्प लिया है।

ड्रग्स के खिलाफ जंग: राज्य से नशा खत्म करने के लिए एक अलग विभाग बनाया जाएगा। अवैध नशीली गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल-फ्री नंबर '987' जारी किया जाएगा।

व्हिसलब्लोअर को इनाम: नशीली दवाओं की बिक्री की जानकारी देने वाले नागरिकों को ₹10,000 का नकद इनाम दिया जाएगा।

रोजगार का महा-लक्ष्य: पार्टी का लक्ष्य पूरे तमिलनाडु में 1 करोड़ नौकरियां पैदा करना है। वादा किया गया है कि हर घर में कम से कम एक व्यक्ति के पास सरकारी या निजी नौकरी होगी।

सरकारी रिक्तियां: पहले ही साल में TNPSE परीक्षाओं के माध्यम से 40,000 सरकारी पदों को भरा जाएगा।

कृषि सुधार और कर्ज माफी: किसानों के लिए कर्ज माफी, कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी और कृषि विपणन के लिए एक समर्पित मंत्री की नियुक्ति का वादा किया गया है।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन: सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कानून बनाने की बात कही गई है।

महिला सुरक्षा: शराब और ड्रग्स के बढ़ते चलन से प्रभावित महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य बल का गठन किया जाएगा।

स्वास्थ्य और कल्याण: राज्य के हर नागरिक के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर प्राथमिकता दी जाएगी।

शिक्षा: युवाओं के कौशल विकास के लिए नए तकनीकी संस्थानों की स्थापना।

स्टालिन सरकार पर PMK का हमला, कहा- DMK का घोषणापत्र 'जोकर' भी नहीं

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) पर तीखा हमला करते हुए रामदास ने कहा कि DMK ने अपने पिछले 506 वादों में से केवल 66 ही पूरे किए हैं। DMK जो भी वादा करे, जनता अब उन पर भरोसा नहीं करेगी।

उनका घोषणापत्र 'न तो हीरो है, न हीरोइन और न ही जोकर' वह सिर्फ एक 'सह-कलाकार' (Co-artist) मात्र है। रामदास ने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रशासन ड्रग्स और शराब की समस्या को रोकने में पूरी तरह विफल रहा है और सरकारी शराब की दुकानों में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।

त्रिकोणीय मुकाबले की ओर तमिलनाडु चुनाव

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए होने वाला यह चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। जहां DMK और AIADMK ने कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित किया है, वहीं PMK ने सुरक्षित, समृद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त तमिलनाडु के रोडमैप के साथ युवाओं और किसानों को साधने की कोशिश की है।

PMK का यह घोषणापत्र साफ तौर पर युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अब देखना होगा कि चुनाव में जनता इन वादों को कितना भरोसेमंद मानती है और क्या PMK तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+