Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह?
Kanika Sharma Saqib Saifi Marriage: सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत लव स्टोरी ने तहलका मचा दिया है। हिंदू लड़की कनिका शर्मा और मुस्लिम लड़का साकिब सैफी (साकिब अरफीन) ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। लंबे इश्क, इंतजार, परिवार की सहमति और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बावजूद दोनों ने प्यार की दीवारें तोड़ दीं।
ये कोई साधारण शादी नहीं थी। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ-साथ मुस्लिम निकाह भी किया। पहले सात फेरे लिए, मंगलसूत्र पहनाया, फिर निकाह पढ़ा। दोनों परिवारों ने पूरी खुशी से इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे हुई ये शादी? कितने बेले पापड़?

Kanika Sharma Saqib Saifi Love Story: लंबा सफर... ट्रोलिंग से लेकर 'शादी करनी चाहिए?' वाले वीडियो तक

कनिका और साकिब सोशल मीडिया के मशहूर कंटेंट क्रिएटर्स हैं। वे लंबे समय से कपल वीडियोज बनाते आए हैं, जैसे रोजमर्रा की जिंदगी, परिवार, रिलेशनशिप और सोशल इश्यूज पर। फैंस उन्हें प्यार से देखते थे, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर विवाद भी खूब हुआ।
एक वीडियो में दोनों ने फैंस से सीधे पूछा था - 'क्या हमें शादी करनी चाहिए?'

कमेंट्स में आग लग गई। कुछ ने सपोर्ट किया, कुछ ने धर्म के नाम पर विरोध किया और ट्रोलिंग शुरू हो गई। लेकिन दोनों ने कभी हार नहीं मानी। प्यार में इतना यकीन था कि हर तूफान झेल लिया।
Kanika Sharma Saqib Saifi Marriage Photos: शादी की वो खूबसूरत तस्वीरें जो वायरल हो गईं

शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम-यूट्यूब पर आग की तरह फैल गए। कनिका हिंदू रस्मों के लिए चटख लाल लहंगे में दिव्य लग रही थीं। लहंगे पर सोने-चांदी की बारीक कढ़ाई, कुंदन के गहने और मांग टीका - लुक परफेक्ट। फेरों के बाद उन्होंने ऑफ-व्हाइट शरारा सूट चुना - सोने की जरी वर्क और मुलायम नेट का दुपट्टा, जो उनकी खूबसूरती को और निखार गया। साकिब हिंदू अनुष्ठानों के लिए क्रीम शेरवानी में थे। मैचिंग साफा और मोतियों का हार भी। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

साकिब का दिल छू लेने वाला इंस्टा पोस्ट

शादी के बाद साकिब ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया, वो लाखों दिलों को छू गया। लिखा कि कभी सोचा नहीं था कि इतनी सारी लड़ाइयां, गलतफहमियां और कठिन दौर के बाद भी हम यहां तक पहुंचेंगे...पर मुझे हमेशा यकीन था कि एक दिन जरूर आएगा, जब तुम मेरी होगी हमेशा के लिए। कनिका, तुम सिर्फ मेरी लाइफ पार्टनर नहीं हो... तुम मेरी ताकत, मेरी शांति और मेरी सबसे बड़ी खुशी हो। विशेष धन्यवाद सासू मां और पापा जी को... आपके विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं था। और सभी लोगों के दिल से शुक्रिया जिन्होंने हमें अपना आशीर्वाद दिया... आज से नहीं... शायद हमेशा से... बस तुम ही मेरी थी, तुम ही मेरी हो, और हमेशा मेरी ही रहोगी।
परिवार ने दी पूरी आशीर्वाद - कोई विरोध नहीं
दोनों परिवारों ने रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार किया। साकिब ने खास तौर पर अपनी सासू मां और पापा जी को शुक्रिया कहा। यही सबसे बड़ी जीत है। जब प्यार धर्म की दीवारें पार कर परिवार को भी जोड़ दे।
क्योंकि ये सिर्फ दो लोगों की शादी नहीं। ये उस सोच का जवाब है जो कहती है - 'धर्म अलग है तो प्यार नहीं हो सकता।' कनिका और साकिब ने साबित कर दिया कि प्यार कोई धर्म नहीं देखता। वो सिर्फ दिल देखता है। ट्रोलिंग, विवाद, लंबा इंतजार... सब कुछ झेलकर आज दोनों एक हैं। प्यार में अगर सच्चाई हो, परिवार का साथ हो और दोनों का यकीन हो... तो कोई दीवार नहीं टिक सकती।












Click it and Unblock the Notifications