Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- LSG vs DC
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है। लखनऊ की टीम होस्ट कर रही है और दिल्ली मेहमान टीम के हिसाब से खेलेगी। इकाना स्टेडियम में दर्शकों को एक जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
दिल्ली और लखनऊ दोनों ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अब तक कोई ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल में ज्यादा समय नहीं हुआ है। अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल अच्छा काम किया था।

उधर ऋषभ पंत के ऊपर बड़ा दबाव रहेगा। लखनऊ का पिछला प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। पंत के ऊपर बड़े प्राइस टैग का दबाव भी है। इस बार मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। उनके होने से टीम की गेंदबाजी को धार मिलेगी।
लखनऊ और दिल्ली की बैटिंग को देखा जाए, तो दिल्ली का पलड़ा थोड़ा कमजोर दिखता है। हालांकि क्रिकेट में जिसका दिन होता है, वही अच्छा खेलता है। मार्करम और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी उनके साथ शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला आसान नहीं से भी नहीं होने वाला है।
टॉस जीतने बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह पहला मैच है और विकेट बिल्कुल ताज़ा है, यह एक लाल मिट्टी की सख्त विकेट है जिससे शुरुआती 6 ओवरों में मदद मिल सकती है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें ज्यादा मैच जीतती हैं, लेकिन हमें लगा कि यह सीजन का पहला गेम है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव।












Click it and Unblock the Notifications