Tamil Nadu चुनाव में छाए एक्टर विजय, बैंक में जमा हैं 266 करोड़ रुपये, कुल Net Worth उड़ा देगी होश
Tamil Nadu Polls 2026: तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख और मशहूर एक्टर विजय ने रविवार को चेन्नई में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। अभिनेता से नेता बने विजय पेरम्बूर (Perambur, चेन्नई) और तिरुचिरापल्ली ईस्ट (Trichy East) से चुनाव लड़ेंगे, जहां उनका नाम 'सी जोसेफ विजय' होगा।
एक्टर विजय ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के एक दिन बाद पेरंबूर (चेन्नई) और त्रिची ईस्ट दोनों सीटों से नामांकन दाखिल किया। विजय ने इसके साथ ही अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया जिसके बाद वो अपनी कमाई के कारण फिर चर्चा में आ गए हैं।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर विजय?
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय ने अपनी ₹645 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जिसमें कोडाइकनाल में दो एस्टेट और बैंक अकाउंट में जमा करोंड़ों की धनराशि शामिल हैं। यह ऐलान उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (TVK), द्वारा चेन्नई अभियान के एक हिस्से को रद्द किए जाने के बाद हुआ।
विजय के बैंक अकाउंट में जमा है 266 करोड़ रुपये
विजय की कुल नेट वर्थ ₹645 हैं। वहीं उनके नाम पर इंडियन ओवरसीज बैंक में ₹213 करोड़ और एक्सिस बैंक में ₹53 करोड़ जमा हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद संपत्ति के डिटेल में दी है।

विजय के पास है एक मोपेड
मजेदार है कि चुनावी हलफनामे में एक्टर विजय ने 2025 में ₹67,000 में खरीदी गई एक टीवीएस एक्सएल मोपेड का भी जिक्र किया है। इसके अलावा, उन्होंने परिवार के सदस्यों को दिए गए ऋणों का भी जिक्र किया है, जिसमें बेटे को ₹8 लाख और बेटी को ₹4 लाख का कर्ज शामिल है।
कितने पढ़े-लिखें हैं एक्टर विजय?
अपने हलफनामे में, उन्होंने अपनी शिक्षा निजी अध्ययन के माध्यम से 12वीं कक्षा तक बताई है और खुद को बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन ड्रॉपआउट घोषित किया है।
सुरक्षा चूक के बीच विजय का रोड शो
टीवीके के लिए यह एक नाटकीय दिन रहा जब चेन्नई में विजय के पहले चुनावी रोड शो के दौरान भारी भीड़ और यातायात अव्यवस्था ने गंभीर सुरक्षा चिंताएं पैदा कर दीं। पेराम्बूर से शुरू होकर कोलाथुर की ओर बढ़ने वाला छोटा अभियान लगभग दो घंटे लंबा हो गया, जबकि मूलाकड़ाई और तिरु वि का नगर जैसे इलाकों में भारी जाम लग गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि पूर्व अनुमति के बावजूद प्रशासन यातायात और भीड़ नियंत्रण में विफल रहा।
शिकायत, रद्द कार्यक्रम और विजय का संबोधन
टीवीके के संयुक्त महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार ने मुख्य चुनावी अधिकारी अर्चना पटनायक को शिकायत भेजकर चुनाव आयोग से हस्तक्षेप और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अव्यवस्था के चलते विलिवक्कम का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। वहीं, कोडुंगईयूर में विजय ने समर्थकों से कहा कि उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत अपनी मां के आशीर्वाद से, अपने घर की दहलीज से की है।












Click it and Unblock the Notifications