PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी

PM Modi Assam Rally: असम में चुनाव प्रचार का दौर जारी है और बुधवार (1 अप्रैल) को पीएम मोदी ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनका एक अलग अंदाज भी दिखा। पीएम खुद असम के चाय बागान में महिलाओं के साथ पत्तियां तोड़ते नजर आए। उन्होंने डिब्रूगढ़ के चाय बागानों में काम करने वाले परिवारों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इनकी मेहनत ने असम की पहचान को देश-विदेश में मजबूत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में असम ने तेजी से विकास किया है और राज्य की जनता अब एक बार फिर BJP-NDA पर भरोसा जताने के लिए तैयार है। गोगामुख से अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी में बड़े बदलाव किए हैं। असम के दौरे के दौरान राज्य में विकास कार्यों को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

PM Modi Assam Rally

PM Modi Assam Rally: कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पार्टी असम में विदेशियों को बसाने की राजनीति करती रही है, जिससे स्थानीय लोगों की पहचान और अधिकारों पर खतरा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि BJP-NDA सरकार किसानों, आदिवासियों और जंगल की जमीन को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

PM Modi ने किया कांग्रेस के पुराने बिल का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के पुराने कानून का हवाला देते हुए इसे 'कम्यूनल वायलेंस बिल' कहा। उन्होंने कहा कि यह कानून बहुसंख्यकों के खिलाफ और अल्पसंख्यकों को तुष्ट करने वाला था, जिसे संसद में BJP ने पास नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा सत्ता की राजनीति और परिवारवाद को प्राथमिकता देती रही है।

PM की दो टूक, 'घुसपैठियों के लिए असम में कोई जगह नहीं'

पीएम नरेंद्र मोदी ने घुसपैठियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस राज में घुसपैठियों का स्वागत किया जाता था। पीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार में मैं सबको खुले तौर पर कहना चाहता हूं कि असम के लोगों का अधिकार छीनकर किसी को भी लेने नहीं दिया जाएगा। असम चुनाव में बीजेपी के अहम मु्द्दों में घुसपैठियों और सीमा सुरक्षा भी है।

असम में विकास और स्थिरता के नाम पर मांगे वोट

विकास के मुद्दे पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां कांग्रेस शासन के 60-65 वर्षों में असम में केवल 6 मेडिकल कॉलेज बने, वहीं अब राज्य में 14 मेडिकल कॉलेज काम कर रहे हैं और 10 नए कॉलेजों पर काम चल रहा है। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र नदी पर पुलों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में असम को टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाया जाएगा, जहां मोबाइल, गाड़ियां और अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली चिप्स भी तैयार होंगी।

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर राज्य में फिर से BJP सरकार बनती है, तो विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने इसे 'मोदी की गारंटी' बताते हुए कहा कि असम की पहचान और प्रगति को हर हाल में मजबूत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+