Kerala Elections 2026: राहुल गांधी ने केरल में पीएम मोदी पर बोला हमला, 'ये कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री हैं'
Kerala Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। Rahul Gandhi ने पथनमथिट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तीखे आरोप लगाए। उन्होंने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के हितों के साथ समझौता कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री 'कंप्रोमाइज्ड' हैं और अमेरिका-भारत समझौते को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। इससे पहले भी लोकसभा में नेता विपक्ष पीएम पर इससे मिलते-जुलते आरोप लगा चुके हैं।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि अगर अमेरिका-भारत समझौते (US-India deal) के विवरण को ध्यान से देखा जाए, तो सब समझ आता है। उन्होंने कहा, 'ऐसा कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री तब तक इस पर हस्ताक्षर नहीं कर सकता जब तक वह कंप्रोमाइज्ड न हो।' उन्होंने केंद्र सरकार पर देश के कृषि क्षेत्र को अमेरिकी किसानों के लिए खोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस फैसले सेभारतीय किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं।

Rahul Gandhi ने उर्जा सुरक्षा मुद्दे पर उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत अपनी मर्जी से तेल नहीं खरीद सकता और उसे इसके लिए अनुमति लेनी पड़ती है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब केरल में चुनावी माहौल गर्म है और विभिन्न दल एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी केरल में रैली कर चुके हैं और उन्होंने कहा था कि केरल की जनता यूडीएफ और एलडीएफ की सरकारों से परेशान हो चुकी है।
Kerala Elections 2026: कांग्रेस के लिए यह चुनाव बेहद अहम
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फंड (UDF) के लिए यह चुनाव बेहद अहम माने जा रहे हैं। राहुल गांधी का यह बयान सीधे तौर पर राष्ट्रीय मुद्दों को राज्य की राजनीति से जोड़ने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वे केंद्र सरकार की नीतियों को मुद्दा बनाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। केरल जैसे राज्य में, जहां राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों का मिश्रण चुनावी परिणामों को प्रभावित करता है, ऐसे बयान चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं।
आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस तरह के आरोपों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ता है। राहुल गांधी 2019 से 2024 तक केरल के वायनाड से सांसद भी रहे हैं और इसी लोकसभा क्षेत्र से अब उनकी बहन प्रियंका गांधी एमपी हैं।
- Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?
- PM Modi Assam Rally: असम के चाय बागान में दिखा पीएम का अलग अंदाज, कांग्रेस और घुसपैठियों को दी सख्त चेतावनी
- Vote from Home सुविधा क्या है? असम चुनाव में EC ने किया लागू, किन्हें और कैसे मिलेगा लाभ?
- Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video
- Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी
-
'राहुल गांधी सोना चोर आपके घर तक कैसे पहुंचा?' केरल CM विजयन ने किया पलटवार, क्या है सबरीमाला गोल्ड चोरी केस? -
Kerala Elections 2026: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भरी हुंकार, ‘विकसित केरल' विजन के साथ फूंका चुनावी बिगुल -
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Kerala C Voter Survey: केरल से भी आ रही राहुल गांधी के लिए टेंशन की खबर! बदल रहा वोटर्स का मिजाज -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%













Click it and Unblock the Notifications