Kerala Elections 2026: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने भरी हुंकार, ‘विकसित केरल' विजन के साथ फूंका चुनावी बिगुल

Kerala Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में अपनी रणनीति को धार देते हुए 'डेवलप्ड केरल रोडमैप' जारी किया। यह रोडमैप पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जारी किया। तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम में रोडमैप लॉन्च करने के साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब नए विकल्प को मौका देगी।

इस दौरान उनके साथ राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पहली बार केरल में सफलता मिली थी और पार्टी एक सीट जीतने में कामयाब रही। केरल और तमिलनाडु जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में बीजेपी का संगठन और जनाधार मजबूत हुआ है, लेकिन अब तक बड़ी चुनावी सफलता नहीं मिली है।

Kerala Elections 2026

Kerala Elections 2026: निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बीजेपी का जोर

इस मौके पर बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि उनका यह रोडमैप केरल को विकास की नई दिशा देने वाला दस्तावेज है। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, रोजगार सृजन, निवेश को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। पार्टी का कहना है कि केरल में अब तक पारंपरिक राजनीति के कारण विकास की गति धीमी रही है, जिसे बदलने के लिए यह विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है।

क्रिसमस में मिलेगी फ्री LPG, मुफ्त पानी का वादा

- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने घोषणापत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के परिवारों के लिए हर महीने ₹2,500 का फूड सिक्योरिटी कार्ड का ऐलान किया गया।

- सभी केरलवासियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ शामिल है।

- इसके अलावा, एक AIIMS कैंपस की स्थापना, गरीबों को ओणम और क्रिसमस के दौरान साल में दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर ₹3,000 करना और एक हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण शामिल है।

मंदिरों के लिए भी किया बड़ा वादा

'विकसित केरल' के तहत प्रमुख वादों में देवस्वम बोर्डों में सुधार कर मंदिरों के प्रबंधन में श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ाना शामिल है, जिसमें सबरीमाला मंदिर भी शामिल है। साथ ही सोना चोरी मामले की सीबीआई जांच कराने का वादा भी किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 'सबरीमाला इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिशन' शुरू करने की भी घोषणा की गई है। घोषणापत्र के अनुसार, गरीब और BPL परिवारों की हर महिला को 'भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड' दिया जाएगा, जिसमें हर महीने ₹2,500 रिचार्ज होगा और इसे दवाइयों तथा किराना दुकानों पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा, केरल के हर घर को हर महीने 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने का भी वादा किया गया है। कोच्चि मेट्रो के सभी शेष चरणों को पूरा किया जाएगा और तिरुवनंतपुरम व कोझिकोड में नई मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी। मुल्लापेरियार बांध के मुद्दे पर घोषणापत्र में कहा गया है कि तमिलनाडु के जल अधिकारों को प्रभावित किए बिना, दोनों राज्यों और केंद्र सरकार के साथ मिलकर केरल की सुरक्षा और तमिलनाडु को पानी सुनिश्चित किया जाएगा। हालांकि, इसमें नए बांध के निर्माण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

BJP अध्यक्ष केरल में कर रहे लगातार प्रचार

बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नबीन ने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य केरल को एक 'डेवलप्ड स्टेट' बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें और उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में अब तक की सरकारों ने केवल वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास नहीं हुआ। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी के इस रोडमैप में आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप इकोसिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर रहेगा, जिससे केरल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

केरल में बीजेपी लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस रोडमैप के जरिए पार्टी विकास के मुद्दे को केंद्र में लाकर मतदाताओं को आकर्षित करना चाहती है। अब देखना होगा कि बीजेपी का यह 'डेवलप्ड केरल' विजन आगामी चुनावों में कितना असर डालता है और क्या पार्टी राज्य की पारंपरिक राजनीति में कोई बड़ा बदलाव ला पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+