Kerala C Voter Survey: केरल से भी आ रही राहुल गांधी के लिए टेंशन की खबर! बदल रहा वोटर्स का मिजाज

Kerala C Voter Survey: केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आए सी-वोटर (C-Voter) और मनोरमा न्यूज (Manorama News) के मेगा सर्वे कड़े मुकाबले के संकेत दे रहे हैं। राज्य की सियासत का दिलचस्प और पल-पल बदलता मूड सर्वे में सामने आया है। सर्वे के अनुसार, राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

उत्तर केरल के कासरगोड और कन्नूर जिलों में LDF को बढ़त मिलती दिख रही है। कासरगोड की पांच सीटों में से LDF को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि UDF को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, NDA का प्रदर्शन यहां सीमित रहने की संभावना है। हालांकि वोट शेयर के मामले में UDF 39% के साथ आगे रह सकता है, जबकि LDF को 34% वोट मिलने का अनुमान है।

Kerala C Voter Survey

Kerala C Voter Survey: कन्नूड़ में अब भी लेफ्ट मजबूत

कन्नूर, जो पारंपरिक रूप से LDF का गढ़ माना जाता है, वहां भी लेफ्ट की मजबूत स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। 11 सीटों वाले इस जिले में LDF को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं, जबकि UDF को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर में भी LDF 43% के साथ आगे है, जबकि UDF 37% पर रह सकता है।

C Voter Survey: वायनाड में कांग्रेस को बढ़त

वायनाड में तस्वीर अलग नजर आती है, जहां UDF का दबदबा साफ दिखाई देता है। तीनों सीटों पर UDF के जीतने की संभावना जताई गई है। यहां UDF को 45% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि LDF को 33% और NDA को करीब 16% वोट मिल सकते हैं।

LDF को कोझिकोड में लग सकता है झटका

कोझिकोड जिले में LDF को झटका लग सकता है। 2021 में 13 में से 11 सीटें जीतने वाली LDF इस बार 6 से 8 सीटों तक सिमट सकती है। वहीं UDF 5 से 7 सीटों के साथ मजबूत वापसी करता दिख रहा है। वोट शेयर में भी UDF 40% के साथ LDF (39%) से थोड़ा आगे रह सकता है। मालप्पुरम जिले में UDF का दबदबा कायम रहने की संभावना है। 16 सीटों में से UDF 14 से 16 सीटें जीत सकता है, जबकि LDF 0 से 2 सीटों तक सीमित रह सकता है। NDA के लिए यहां खाता खोलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

वोट शेयर में UDF को बढ़त

वोट शेयर में UDF 49% के साथ स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। यह सर्वे केरल में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत देता है, जहां अलग-अलग क्षेत्रों में LDF और UDF के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी, जबकि NDA कुछ सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+