हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने नगर निगम की पांचों सीटें जीतीं
चंडीगढ़। हरियाणा में 5 नगर निगम और 2 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव भाजपा ने भारी जीत हसिल की है। 16 दिसंबर को 5 नगर निगम और 2 नगर पालिका के लिए हुए चुनाव की बुधवार को हो रही मतगणना में नगर निगम की पांच सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। दोनों नगर पालिकाओं पर भी भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मेयर की पांचों सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। वहीं वार्ड में भाजपा और निर्दलीयों का दबदबा है।
जिन पांच नगर निगमों के लिए मतदान हुआ, उनमें- हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर हैं। फतेहाबाद में जाखल मंडी और कैथल में पुंडरी नगरपालिकाओं में भी चुनाव हुआ हैं। 16 दिसंबर को करीब 70 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में मेयर, नगरपालिका अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए 734 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।
पानीपत नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी अवनीत कौर रिकॉर्ड 74 हजार 940 वोटों से जीता हासिल की है। करनाल में रेणु बाला गुप्ता ने 9348 वोट से जीती हैं। यमुनानगर में बीजेपी उम्मीदवार मदन चौहान ने 40 हजार 678 वोट से जीत हासिल की है। हिसार से भाजपा मेयर प्रत्याशी गौतम सरदाना ने 27 हजार 938 वोटों से जीत हासिल की। वहीं रोहतक में बीजेपी के मेयर उम्मीदवार मनमोहन गोयल ने 14 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की है।
2019 में आप-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोलीं शीला दीक्षित