2019 लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोलीं शीला दीक्षित

2019 लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोलीं शीला दीक्षित

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा है कि आप के साथ गठबंधन पर वो कुछ नहीं कह सकती है क्योंकि ये फैसला आलाकमान का है। दीक्षित ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, वो उन्हें मंजूर होगा। 80 साल की शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की सीएम रही हैं।

दिल्ली में कांग्रेस की कमान संभालने को भी तैयार

दिल्ली में कांग्रेस की कमान संभालने को भी तैयार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद स्वास्थ्य कारणों से कुछ समय तक राजनीतिक तौर पर कम सक्रिय रहीं शीला दीक्षित एक बार फिर एक्टिव नजर आ रही हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद संभालने के लिए भी खुद को तैयार कहा है। बीते हफ्ते अजय माकन के सेहत का हवाला देते हुए अध्यक्ष पद को संभालने के लिए मना करने के बाद शीला दीक्षित ने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान उन्हें नेतृत्व करने के लिए कहता है तो वह इस जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस-आप के बीच चल रही चर्चा!

कांग्रेस-आप के बीच चल रही चर्चा!

कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा है लेकिन इस तरह की चर्चाएं हैं कि दोनों दलों के नेताओं में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर बातचीत चल रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर दोनों दल साथ आ सकते हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजनीति में एक दूसरे के विरोधी रहे हैं तो वहीं कांग्रेस एक बार आम आदमी पार्टी को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए समर्थन भी कर चुकी है।

केजरीवाल ने दिए संकेत

केजरीवाल ने दिए संकेत

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गठबंधन के सवाल पर कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश के वर्तमान और भविष्य के लिए ठीक नहीं। 2019 में ये लोग दोबारा आते हैं तो देश के संविधान को भी बदल सकते हैं। ऐसे में इनको हराने के लिए जो भी कदम उठा सकते हैं वो उठाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+