गुलबर्ग नरसंहार: सोमवार तय होगी हत्यारों की सजा
नई दिल्ली। गुजरात दंगों के वक्त गुलबर्ग सोसाइटी में हुए नरसंहार के मामले पर अदालत 36 लोगों को बरी कर दिया और 24 को दोषी करार दिया है। इन 24 को क्या सजा दी जायेगी, यह सोमवार को तय किया जायेगा। उसी दिन सजा के ऐलान की तारीख भी फाइनल होगी।
पढ़ें-
क्या
है
गुलबर्ग
सोसाइटी
नरसंहार,
जिसमें
घर
में
घुस
कर
हुआ
था
कत्लेआम
अहमदाबाद की विशेष अदालत सोमवार को सजा का ऐलान करेगी। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मामले में कई और दलीलें रखी गईं।
सभी दलीलों के बाद कोर्ट को सोमवार तक के लिये स्थगित कर दिया गया। र्को ने कहा कि सोमवार को तय होगा कि सजा का ऐलान कब किया जाये।
इस मामले में 24 लोगों को दोषी करार दिया गया है। इस नरसंहार में कुल 69 लोगों की हत्या की गई थी। नरसंहार में 39 लोगों को जिंदा जला दिया गया था। कोर्ट ने इन 24 दोषियों में से 11 को हत्या का दोषी करार दिया है।
इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक भाजपा के पूर्व पार्षद बिपिन पटेल को बरी कर दिया गया। दो अन्य जिन्हें बरी किया गया है वो हैं पुलिस इंस्पेक्टर केजी एरडा और विहिप नेता अतुल वैद्य।