सलमान खान के घर पर चली गोली मामले में बड़ा अपडेट, 2 शूटर्स गुजरात के भुज से गिरफ्तार, अब खुला ये बड़ा राज
Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गत 14 अप्रैल 2024 की सुबह फायरिंग हुई थी जिसके बाद से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए थे। इस घटना ने सबको परेशान कर दिया है। फिलहाल इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
खबर है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को गत 15 अप्रैल 2024 (सोमवार) देर रात को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 24 साल के विक्की गुप्ता, (हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला) और 21 साल के सागर पाल (बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही का रहने वाला) के रूप में हुई है।

आरोपियों को गुजरात के भुज से किया गया गिरफ्तार
पुलिस से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने बताया है कि जो बंदूक इन्होंने घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे इन्होंने सूरत की नदी में फेंक दिया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज से हुई है। सुबह उन दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसके बाद मुंबई लाया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य
खबर है कि ये दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए कई सारी टीमें बनाई थीं। कुछ टीमें छापेमारी के लिए बिहार, राजस्थान और दिल्ली पहुंची थीं। वहीं, गुजरात पुलिस से भी बात की गई थी और वहां भी टीम भेजी गई थी।
Firing outside the residence of actor Salman Khan | Visuals of the 2 accused who were arrested by Mumbai Crime Branch, from Gujarats Bhuj
(Pic source - Crime Branch) https://t.co/WXRMhqlyVi pic.twitter.com/QoFdvWyMQn
— ANI (@ANI) April 16, 2024
इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद
वहीं मुंबई पुलिस ने बताया है कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी महीनेभर पहले मुंबई आए थे और यहां उन्होंने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए पर कमरा लिया था। इसके बाद दोनों ने रेकी की और फिर इस मामले को अंजाम दिया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कही ऐसी बात
सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लख्मी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेसमें कहा है कि अनमोल बिश्नोई (जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई) ने गत 14 अप्रैल 2024 को इस घटना के बारे में फेसबुक पर लिखा था। अनमोल के फेसबुक पोस्ट में धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच की जा रही है।
#WATCH | Mumbai: Case of firing outside the residence of actor Salman Khan: Lakhmi Gautam, Joint Commissioner of Police (Crime) says, "Anmol Bishnoi (younger brother of jailed gangster Lawrence Bishnoi) wrote on Facebook regarding this incident on April 14 and he had used… https://t.co/KqWVQbvknM pic.twitter.com/p5S3v7FOfl
— ANI (@ANI) April 16, 2024
मोटरसाइकिल किसी और के नाम थी रजिस्टर्ड
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मोटरसाइकिल को घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़कर भाग गए थे। जब उसकी जांच हुई तो पता चला कि जिस शख्स के नाम पर वो रजिस्टर्ड थी, उसने हाल ही में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।
अरबाज खान ने घटना पर दिया था ऐसा बयान
आपको बता दें कि दो अनजान शख्स ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर चार से पांच राउंड फायरिंग की थी जिसके बाद चारों तरफ दहशत का माहौल हो गया था। घटना के बाद सलमान खान के भाई अरबाज खान ने परिवार की तरफ से एक स्टेटमेंट जारी किया था। इस बयान में कहा गया है कि परिवार इस घटना से स्तब्ध है, घबराया हुआ है। साथ ही इस घटना को 'पब्लिसिटी स्टंट' बताने वालों को भी करारा जवाब दिया था।
फेसबुक पोस्ट के आईपी एड्रेस का भी चल गया पता
वहीं इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के उस फेसबुक पोस्ट के आईपी एड्रेस का भी पता लगाया था, जिसमें उसने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पुलिस ने बताया था कि ये मेल पुर्तगाल से भेजा गया है।
पहले हिरासत में लिए गए थे दो संदिग्ध
इन दो शूटर्स की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। नवी मुंबई में उन्हें पकड़ा गया था और क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। बताया जाता है कि ये दो लोग वो हैं, जिन्होंने आरोपियों की मदद की थी। दोनों आरोपी नवी मुंबई इलाके में ही किराए पर रह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications