Viral Golden, Silver Panipuri: "पानीपुरी को महलों की रानी मत बनाओ" सोने और चांदी से बना पानीपुरी
Viral Golden and Silver Panipuri:पानीपुरी कहे या गोल गप्पे इसका नाम सुनती ही लोगों के मुंह में खास कर लड़कियों के मुंह में पानी की उछाल जरुर आ जाती हैं। इसे खट्टी, मीठे या तीखे पानी के साथ सर्व किया जाता है।
लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में पानीपुरी को काफी अनोखे तरीके से सर्व किया जाता है, जी हां यहां पानीपुरी पर सोने और चांदी की वोटिंग की जाती है।

अब जैसे की आपको पता है, कि पानीपुरी को आलू और खट्टी, मीठे पानी के साथ ही खाया जाता है। लेकिन यहां पानीपुरी को ड्राई फ्रूड़स और ठंडाई के साथ खाते हैं।
सोने और चांदी से बना पानीपुरी
अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। लोग पोस्ट पर कमेंट करते हुए मिल रहे हैं और अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों को ऐसा करना ठीक लग रहा हैं, तो कुछ लोगों को गलत लग रहा है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर cherishing_the_teste नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ लोग क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उनकी पसंदीदा चीज पानीपुरी को ऐसा करके खराब किया जा रहा है।
यूजर्स का कमेंट
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, सोने और चांदी की पानीपूरी भारत की पहली हाइजीन लाइव फ्राइड पानीपुरी है। एक यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा,"पानीपुरी को पानीपुरी ही रहने दो महलों की रानी मत बनाओ" तो वही दूसरे यूजर्स ने लिखा,"पानी पुरी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कदापि सहन नहीं किया जाए।"
ऐसे बनाई गई से आनोखी पानीपुरी
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार सबसे पहले गोलगप्पों में बारीक कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालता है। फिर जायका बढ़ाने के लिए उसमें शहद डालता है। हमें मालूम है कि इतना पढ़कर ही पानीपुरी लवर्स अपना आपा खो बैठे होंगे।
लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा, क्योंकि इसके बाद का अत्याचार बर्दाश्त करने लायक नहीं है। दुकानदार गोलगप्पों को तीखा, खट्टा या मीठे पानी के साथ नहीं बल्कि ठंडाई डालकर सर्व करता है। इससे पहले वह गोलगप्पों को अच्छे से सोने और चांदी के वर्क से सजाता भी है।












Click it and Unblock the Notifications