कौन हैं BJP के मुकेश दलाल, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही दर्ज की बड़ी जीत, जानें कैसे मारी बाजी
who is Mukesh Dalal: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अभी तक वोटिंग भी नहीं हुई...नतीजे भी 4 जून को आएंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए गुजरात से अच्छी खबर आई है।
सूरत लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल जीत गए हैं। लोकसभा चुनान-2024 के लिए जीतने वाले ये पहले शख्स बन गए हैं।

गुजरात में भाजपा की ये पहली जीत है। मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नामांकन पत्र वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस उम्मीदवार समेत सभी आठ प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इसके बाद चुनाव आयोग ने मुकेश दलाल के निर्विरोध जीतने की घोषणा की।
सूरत सीट पर पहले कांग्रेस उम्मीदवाप नीलेश कुंभाणी का पर्चा रद्द होने पर ये सारा समीकरण बदला है। बीएसपी के कैंडिडेट प्यारे लाल भारती से सबसे आखिरी में पर्चा वापस लिया था।
सूरत जिला कलेक्टर ने भाजपा के मुकेश दलाल को सांसद प्रमाण पत्र भी दे दिया है। सूरत से इससे पहले दर्शना जरदोश सांसद थे। भाजपा ने इस बार उनका टिकट काटकर मुकेश दलाल को चुनावी मैदान में उतारा था। इसके बाद से मुकेश दलाल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तो आइए जानें मुकेश दलाल के बारे में, उनके राजनीतिक सफर के बारे में?

Meet Mukesh Dalal: कौन हैं मुकेश दलाल
- मुकेश दलाल गुजरात भाजपा के कद्दावर नेता हैं। मुकेश दलाल सूरत बीजेपी के महासचिव भी हैं।
- मुकेश दलाल भाजपा से 1981 से जुड़े हुए हैं। मुकेश दलाल ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन और एलएलबी, एमबीए फाइनेंस की पढ़ाई की है।
- मुकेश दलाल मोढ वणिक समुदाय से संबंध रखते हैं। मुकेश दलाल को बीजेपी के प्रदेश प्रमुख सीआर पाटिल का करीबी और विश्वस्त माना जाता है।

- मुकेश दलाल सूरत चुनाव के इतिहास में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पहले सांसद बने हैं।
- मुकेश दलाल एसडीसीए समिति के सदस्य भी हैं। मुकेश दलाल सूरत नगर निगम (एसएमसी) के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
- मुकेश दलाल इससे पहले बीजेपी युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर के पद पर भी काम कर चुके हैं।

- मुकेश दलाल एसएमसी में 3 बार पार्षद, 5 बार स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं।
- मुकेश दलाल सूरत पीपुल्स कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष भी थे।
चुनाव जीतने पर क्या बोले मुकेश दलाल?
सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध चुने जाने पर बीजेपी के मुकेश दलाल कहते हैं, "आज मुझे विजेता घोषित किया गया है, इसलिए गुजरात और देश में पहला कमल खिल गया है। मैं पीएम मोदी,गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं। राज्य के मुख्यमंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख, मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए यह पूर्ण बहुमत सरकार के गठन की दिशा में पहला कदम है...।''












Click it and Unblock the Notifications