इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने तोड़े कई लड़कों के दिल, अपनी सहेली से ही कर ली सगाई
Ashleigh Gardner Engage With Girlfriend: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला ऑलराउंडर खिलाड़ी एश्ले गार्डनर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एश्ले गार्डनर ने अपनी गर्लफ्रेंड मोनिका के साथ सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। विमेंस प्रीमियर लीग में एश्ले गार्डनर गुजरात जायंट्स टीम की तरफ से खेलती हुईं नजर आईं थी।
मोनिका के साथ कर ली सगाई
एश्ले गार्डनर अपनी गर्लफ्रेंड मोनिका की वजह से भी कई बार सुर्खियों में रही हैं। एश्ले गार्डनर और मोनिका लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिन पहले एश्ले गार्डनर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मोनिका के साथ शादी करने की जानकारी भी दी थी। सोशल मीडिया पर एश्ले गार्डनर की सगाई की तस्वीर सामने आते ही फैंस भी लगातार उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

खूबसूरती पर फिदा हैं फैंस
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में ऑस्ट्रेलिया की कई महिला खिलाड़ियों का नाम आता है। एलिस पेरी से लेकर एश्ले गार्डनर तक खूबसूरती की वजह से फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रही हैं। एश्ले गार्डनर ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वह मोनिका के साथ नजर आ रही हैं तो दूसरी तस्वीर में दोनों अंगूठी पहने दिखाई दे रही हैं।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
बता दें कि 27 साल की एश्ले गार्डनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने का काम कया है। 27 साल की एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 टेस्ट 69 वनडे मैच खेल चुकी हैं। टेस्ट में उनके नाम 281 रन है। जबकि वनडे में 973 और टी-20 में 1329 रन बनाने में एश्ले गार्डनर कामयाब रही हैं। बल्लेबाजी के अलावा एश्ले गार्डनर अपनी गेंदबाजी से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके नाम अब तक 180 इंटरनेशनल विकेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications