Election 2024: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच Nilesh Kumbhani 'लापता', सूरत में निर्विरोध जीत के बाद नया खेला
Surat Lok Sabha Seat: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा की झोली में आ गई है। एक दिन पहले सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मुकेश दलाल की निर्विरोध जीता घोषित किया गया, जिसके बाद से कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश कुंभानी चर्चाओं में आए।
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कुंभानी भाजपा में शामिल हो सकते हैं, जिसके बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बंद घर के बाहर पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूरत सीट पर बिना वोटिंग बीजेपी की जीत
दरअसल, भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत से एक दिन पहले ही नीलेश कुंभानी का नामांकन रद्द कर दिया गया था। उनके प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ियों का हवाला देकर नामांकन रद्द किया गया, इसके बाद बाकी के 8 उम्मीदवारों ने भी अपना वापस ले लिया, जिसके बाद सूरत सीट पर बिना वोटिंग हुए भाजपा को पहली लोकसभा चुनाव में जीत मिल गई।
'लापता' हैं नीलेश कुंभानी
अब लोकल मीडिया से मिल रही खबरों के अनुसार सूरत कांग्रेस नेता नीलेश से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। वो इस घटनाक्रम के बाद से ही 'लापता' हैं। इधर, निलेश के जल्द बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता में भारी रोष हैं। वो निलेश के घर के बाहर 'जनता का गद्दार' और 'लोकशाही का हत्यारा' जैसे स्लोगन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
वहीं कांग्रेस ने गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा पर "गलत और अनुचित प्रभाव" डालने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से संपर्क किया है और चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू करने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दावा करते हुए कहा था कि सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार कुंभानी को चार प्रस्तावकों द्वारा नामित किया गया था, लेकिन, अचानक सभी ने हस्ताक्षर से इनकार कर दिया।
बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप
उन्होंने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि, "यह कोई संयोग नहीं है। उम्मीदवार कई घंटों से लापता है और जब वह दोबारा सामने आता है तो हमें पता चलता है कि हर दूसरे उम्मीदवार ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। रिटर्निंग अधिकारी ने उसकी उम्मीदवारी खारिज कर दी है।"












Click it and Unblock the Notifications