Daily Political Update: चुनाव से पहले गुजरात से आई भाजपा के लिए खुशखबरी, गदगद हो उठेंगे पीएम मोदी

Daily Political Roundup:लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा का खाता खुल गया है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत की चाबी आप ही के पास है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है।

Daily Political Update

वहीं, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। आइये जानते हैं दिनभर का राजनीतिक घटनाक्रम...

गुजरात से आई भाजपा के लिए खुशखबरी

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा के लिए खुशखबरी आई है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। इसके साथ ही भाजपा की जीत का पहला खाता भी खुल गया है। बता दें कि इस सीट पर नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन सभी आठ उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है, जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीत गए हैं।

कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि पिछली बार मैंने आप सबसे अनुरोध किया था कि सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्टरी में ताला लगा दीजिए, आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिली। पहले अलीगढ़ में आए दिन कर्फ्यू लगता था, अब यहां शांति है।

खड़गे ने पीएम मोदी पर किया पलटवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर पीएम के पास अपने कोई ठोस मुद्दे, कोई ठोस काम है तो वह बता सकते हैं। पीएम के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, वह हमेशा कांग्रेस और विपक्ष की आलोचना करते हैं। पीएम ऐसे बात लेकर आते हैं, जैसे कोई व्यक्ति हिम्मत हार जाता है उसके पास बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "एक समय था जब इंदिरा आवास योजना के तहत एक पंचायत में केवल दो घर उपलब्ध थे। आज, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश भर में 4 करोड़ घर बनाए गए हैं। और आने वाले पांच वर्षों में 3 करोड़ और घर बनाए जाएंगे, कोई भी गरीब बिना घर के न रहे, ये मोदी की गारंटी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+