गुजरात: अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, 10 लोगों की मौत

Nadiad Road Accident: गुजरात के नडियाद में बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब ऑयल टैंकर के पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसमें जा घुसी।

नादियाड हादसे को लेकर पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कार में 10 लोग सवार थे। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से आ रही कार अचानक से सड़क पर ऑयल टैंकर से टकरा गई। मौके पर 2 एंबुलेंस को भेजा गया है। कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Nadiad Accident Ahmedabad- Vadodara

यह दुर्घटना के बाद 93 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर भारी यातायात लग गया। खेड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश गढ़वी ने कहा कि "नागरिक प्रशासन कार से शवों को निकालने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचा और रिश्तेदारों से संपर्क करने का प्रयास किया किया गया।एसपी ने बताया घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

एसपी राजेश गढ़वी ने बताया कि हादसा एक टैंकर मे तकनीकी खराबी के कारण हुआ। जब टैंकर बड़ोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर खड़ा था तो 10 लोगों को ले जा रही एक कार खड़े टैंकर से टकरा गई, जिसमें से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गढ़वी ने कहा, 2 घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+